औरैया :- घरों पर ताले लगा गैंगरेप के सभी आरोपी हुए फरार।

औरैया // अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है घटना के बाद से आरोपी परिजनों संग फरार हैं और घरों में ताले लटके हैं पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई हैं अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया पुलिस टीम ने घटना स्थल से कई साक्ष्य एकत्र किए हैं पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सीओ बिधूना, थानाध्यक्ष अछल्दा के साथ ही चार टीमें गठित कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें डाल रहीं हैं घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और गांव के लोग दहशतजदा हैं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी।


 ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online