डॉ विधान चंद्र रॉय बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे- लिली सिंह महानिदेशक स्वास्थ्य
लखनऊ-डॉक्टर्स की महत्ता हमारे समाज में किसी से छुपी नहीं है किंतु कोविड काल में डॉक्टर हमारे लिए भगवान सिद्ध हुए हैं और डॉक्टर्स की निष्ठा और उनके समर्पण के लिए एक दिन उनके सम्मान में होना आवश्यक है आज *1जुलाई को डॉक्टर विधान चंद्र राय* की स्मृति में *स्वास्थ्य महानिदेशलय* के संयुक्त सहयोग से *इंस्टिट्यूट ऑफ आर्ट एंड कल्चर एवं कमला दयाल फाउंडेशन * के द्वारा स्वास्थ्य भवन के प्रांगण में चिकित्सक दिवस (डॉक्टर डे )* के रूप में डॉक्टर को समर्पित एक रंगोली का निर्माण चित्रकार संजीव गुप्ता,धीरेंद्र प्रताप,पंकज कुमार राकेश प्रभाकर दिलीप कुमार के द्वारा किया गया। रंगोली का उद्घाटन *महानिदेशक स्वास्थ्य लिली सिंह एवम संयुक्त निदेशक डॉ डी.के. सिंह* के द्वारा रंगोली एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ विधान चंद्र रॉय के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प वर्षा कर के किया गया ।
*महानिदेशक लिली सिंह* ने कहा की डॉ विधान चंद्र रॉय बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे वो एक वरिष्ठ चिकित्सक, विद्वान् शिक्षाविद, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी, कुशल राजनीतिज्ञ और प्रसिद्ध समाज सेवक के साथ साथ आधुनिक भारत के राष्ट्र निर्माता के रूप में भी बड़ी श्रद्धा व सम्मान के साथ उन्हे स्मरण किया जाता है। विशेषकर बंगाल के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गये उल्लेखनीय कार्यों के संदर्भ में उन्हें 'बंगाल का मसीहा' भी कहा जाता है। उन्होंने रंगोली और कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा की रचनात्मकता और कलात्मकता के साथ डॉक्टरों को समर्पित रंगोली अद्भुत है एवं इस रंगोली में जो मानवतावाद और डॉक्टर के लिए जो समर्पण दिखाया गया है वह अति सुंदर है ।
*वरिष्ठ पत्रकार श्रीश सिंह* ने कहा की मेडिकल की पढ़ाई के बाद बिधान राज्य स्वास्थ्य सेवा में नियुक्त हो गए। यहाँ उन्होंने समर्पण और मेहनत से कार्य किया, अपने पेशे से सम्बंधित किसी भी कार्य को वो छोटा नहीं समझते थे। जरुरत पड़ने पर उन्होंने नर्स की भी भूमिका निभाई। बचे हुए खाली वक़्त में वे निजी डॉक्टरी करते थे।
रंगोली के विषय में *चित्रकार संजीव गुप्ता, धीरेंद्र प्रताप एवं राकेश प्रभाकर* ने बताया कि इस रंगोली में भगवान बुध का मानवतावाद और डॉक्टर की कर्तव्य निष्ठा और समर्पण को दर्शाया गया है *चित्रकार पंकज सिंह ,दिलीप कुमार* ने कहा हमें डॉक्टर नर्स और हेल्थ वर्कर के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए हमारे स्वस्थ समाज की आवश्यक कड़ी हैं। इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त रोहित कश्यप, अजीत कुशवाहा,अनिल प्रताप,प्रदीप , अमित सिंह,आकांक्षा तिवारी, दिनेश प्रताप सिंह अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम मे उपस्थित रहे
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com











Comments
Post a Comment
Ask me anything here...