अलीगंज : आशा कार्यकर्ता का निधन, स्वास्थ्यकर्मियों ने शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 13 जून 
◆ रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह
अलीगंज प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थय कर्मियों के द्वारा मंगलवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता आशा प्रबंधक बीसीएम (BCM) संतोष कुमार सिंह ने की।

सबसे पहले लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शान्ति तथा शोकाकुल परिजनों के लिए दुःख सहन की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना किया।
शोक सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डा सिनटु कुमार (Dr. Sintu Kumar) ने बताया कि मृतक आशा सुमित्रा देवी काफी सरल व शान्ति विचार धारा के महिला के साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं। जो हर समय सामाजिक कार्यो में बढचढकर सहयोग किया करती थीं। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस मौके पर सभी आशा कार्यकर्ताओ एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी स्वेच्छा से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहयोग करने की भी घोषणा किया।

बता दें कि अलीगंज प्रखंड के कोदवरिया (Kodwariya) पंचायत के भलुआना (Bhaluana) गांव निवासी सुमित्रा देवी आशा कार्यकर्ता थी। बीते दो दिन पहले उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई और इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था।
मौके पर अस्पताल (Hospital) के बड़ा बाबू सिदधेशवर प्रसाद यादव, आशा फैसिलेटर रंभा रानी, संगीता देवी, शोभा कुमारी, धर्म शीला कुमारी, मीरा कुमारी, प्रमिला कुमारी, सरिता कुमारी, सुरंजना कूमारी, आशा देवी, गौरी शंकर महतो, मकेश्वर यादव, रविन्द्र महतो, महेन्द्र महतो, नीरज सिंह के अलावे आशा कार्यकर्ता व स्वास्थय कर्मी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online