बरहट : वार्ड क्रियान्वयन समिति के सचिव पद पर इंद्रजीत कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित

बरहट/जमुई (Barahat/Jamui), 8 जुलाई : 
जमुई जिलान्तर्गत बरहट प्रखंड के निरीक्षण भवन मलयपुर में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के वार्ड सचिव पद के लिए चुनाव हुआ। जिसमें वार्ड संख्या चार की सदस्य सुमन देवी ने ग्रामसभा की अध्यक्षता की। जिसमें पंच सुशील कुमार सिंह उर्फ बेदु सिंह शामिल हुए। मौके पर पर्यवेक्षक कार्यपालक सहायक दीपक कुमार और लेखपाल सह आईटी सहायक स्मिता सोनम उपस्थित थे।

कार्यपालक सहायक दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड संख्या चार के वार्ड सचिव पद के चुनाव में एकमात्र इंद्रजीत कुमार सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। किसी अन्य के द्वारा नामांकन दाखिल नहीं करने पर इंद्रजीत कुमार सिंह सर्वसम्मति से वार्ड संख्या चार के वार्ड सचिव के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
निर्विरोध सचिव के पद पर निर्वाचित होने पर इंद्रजीत कुमार सिंह ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।वहीं वार्ड सदस्या सुमन देवी ने कहा कि वार्ड सचिव के साथ अपने वार्ड को आदर्श वार्ड बनाना पहली प्राथमिकता होगी। वार्ड सचिव के चुनाव में इंद्रजीत कुमार सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने पर वार्ड संख्या चार के वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस मौके पर पंचानंद सिंह, सुकेश कुमार सिंह, शम्भू सिंह, रिंकू सिंह, धर्मवीर सिंह, सनोज कुमार, आलोक कुमार सिंह, डब्लू सिंह, प्रेम सिंह बादशाह, राहुल कुमार, रिक्की कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online