भारत की एक महिला जो खाने में सिर्फ रेत खाती है, आज तक बीमार नहीं हुई- GK in Hindi
कहते हैं भारत चमत्कारों का देश है। यहां ना केवल विज्ञान को चुनौती दी जाती है बल्कि ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं जो विज्ञान के सिद्धांतों को झुठला देते हैं। आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो 15 साल की उम्र से बालू मिट्टी आने की रेत खा रही है, और इसके कारण आज तक बीमार नहीं हुई। महिला की उम्र 75 वर्ष है।
डॉक्टर्स हमें बताते हैं कि यदि हम स्वस्थ रहना चाहते हैं तो हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। उनकी तरफ से हर मौसम में डाइट चार्ट जारी होते हैं। यहां तक कि मेडिकल साइंस के हिसाब से भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का डाइट चार्ट भी अलग अलग होता है। डॉक्टर दावा करते हैं कि यदि डाइट चार्ट को फॉलो नहीं किया गया तो जानलेवा बीमारियां हो सकती है।
उत्तर प्रदेश के बनारस जिले के कटारी गांव में एक महिला रहती है जिनका नाम है कुसुमवती देवी। इनकी उम्र 75 वर्ष है। जब इनकी उम्र 15 वर्ष थी तब से इन्होंने रेत खाना शुरू कर दिया था। यह हर रोज आधा किलो रेत खा जाती है। इसके अलावा कुछ भी भोजन नहीं करती। डॉक्टर इस बात से हैरान है कि केवल रेत से शरीर के लिए जरूरी सभी पौष्टिक तत्व कैसे प्राप्त होते होंगे। डॉ इस बात से भी हैरान है कि 60 साल से अधिक समय से लगातार रेत खाने के बाद भी आज तक इनकी तबीयत खराब क्यों नहीं हुई।
ALL Credit of this post going to https://www.bhopalsamachar.com
.jpg)
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...