Kargil Vijay Diwas: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने करगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी


उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज Kargil Vijay Diwas के मौके पर 1999 में राष्ट्र की रक्षा करने में अद्वितीय वीरता और बेजोड़ देशभक्ति का प्रदर्शन करने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।ये वीर जवान हमेशा हमें याद रहेंगे। यह भी पढ़ें : असम, अरुणाचल, मणिपुर और नागालैंड में परिसीमन पर सुप्रीम कोर्ट शख्त, केंद्र को भेजा नोटिसभारतीय सेना ने लद्दाख में करगिल के ऊंचे बफीर्ले पर्वतीय इलाकों में करीब तीन महीने तक चले युद्ध के बाद जीत की घोषणा करते हुए 26 जुलाई 1999 को ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता का ऐलान किया था। पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में 26 जुलाई को ‘कारगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।उपराष्ट्रपति कार्यालय ने Venkaiah Naidu के हवाले से ट्वीट किया, “आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, मैं दुर्गम चोटियों पर मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीर युवा योद्धाओं के शौर्य और उनके बलिदान का कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करता हूं, उनके परिजनों के धैर्य को नमन करता हूं।”यह भी पढ़ें : तस्करों पर एक्शन मूड में नजर आई असम पुलिस, 12 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्तनायडू ने कहा, “देश की सुरक्षा में आपका पराक्रम हर देशवासी को गौरवान्वित करता है। कारगिल की विजय देश की स्मृति में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगी। राष्ट्र कारगिल के शहीदों का हमेशा ऋणी रहेगा।”

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online