MPPSC NEWS- उच्च शिक्षा विभाग में सहायक कुलसचिव की भर्ती
इंदौर। मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा Recruitment Advertisement For Assistant Registrar 2022 जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 25 अगस्त 2022 घोषित की गई है।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी जॉब नोटिफिकेशन के अनुसार मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के लिए सहायक कुलसचिव वैकेंसी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 55% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन या समकक्ष डिग्री प्राप्त कर ली है आवेदन कर सकते हैं।
एमपीपीएससी द्वारा बताया गया है कि यह राजपत्रित द्वितीय श्रेणी का पद होगा। आयु सीमा 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 की स्थिति में की जाएगी। लिखित परीक्षा दिनांक 25 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कृपया ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
यहां क्लिक करके डायरेक्ट लिंक के माध्यम से ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध जॉब नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं एवं PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं।
ALL Credit of this post going to https://www.bhopalsamachar.com
.jpg)
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...