उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल
आज हम यूपी के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में बात करने वाले है। इसमें पहला नंबर ताजमहल का आता है।
शाहजहां के द्वारा बनवाए गये ताजमहल से जुड़ी कुछ ऐसी दिलचस्प और रहस्यमयी बातों के बारे में, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं। ताजमहल जिसका अर्थ है “महल का ताज” भारत के आगरा शहर में यमुना नदी के दक्षिण तट पर स्तिथ यह एक सफेद संगमरमर का मकबरा (Marble Mausoleum) है। इसे 1632 में मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा अपनी पसंदीदा पत्नी मुमताज बेगम की मौत के बाद उनकी याद में बनवाया (जिन्होंने सन 1628 से 1658 तक शासन किया गया) था। इसमें शाहजहां की कब्र भी मौजूद है। मकबरा 17-हेक्टेयर (42 एकड़) परिसर के क्षेत्र में फैला है, जिसमें एक मस्जिद और एक गेस्ट हाउस शामिल है, और इसे औपचारिक उद्यान में तीन तरफ की की दीवार (Crenelated wall) के बीच स्थापित किया गया है।
चित्रकूट (Chitrakoot) भारत के राज्य के चित्रकूट ज़िले में स्थित एक नगर तथा नगरपंचायत है। यह बुन्देलखण्ड क्षेत्र में स्थित है और बहुत सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक और पुरातात्विक महत्व रखता है।
वाराणसी भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रसिद्ध नगर है। इसे 'बनारस' और 'काशी' भी कहते हैं। इसे हिन्दू धर्म में एक पवित्र नगर माना गया है और इसे अविमुक्त क्षेत्र कहा जाता है। इसके अलावा बौद्ध एवं जैन धर्म में भी यह एक महत्वपूर्ण शहर है। यह संसार के प्राचीन बसे शहरों में से एक है।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...