Small Business Ideas- 20 हजार की मशीन से कम से कम 10000 मंथली नेट प्रॉफिट
यदि आप किसी बिजनेस को सबसे पहले शुरू कर रहे हैं तो आपके सफल होने की संभावनाएं सबसे ज्यादा होती है। इसके अलावा आपका प्रॉफिट मार्जिन भी ज्यादा होता है। आज अपन एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में डिसकस करेंगे जिस की डिमांड बहुत है और अब तक किसी ने शुरू नहीं किया है।
Customise Mehandi sticker making business
बताने की जरूरत नहीं कि बाजार में मेहंदी स्टिकर की डिमांड कितनी ज्यादा है। एक मेहंदी स्टिकर कम से कम ₹50 में बिकता है और उसको बनाने की लागत अधिकतम ₹15 होती है। यदि मेहंदी स्टिकर को कस्टमाइज कर सकते हैं तो ₹50 का स्पीकर 150, 250 या ₹500 का भी हो सकता है।
मेहंदी स्टिकर बनाने की मशीन
स्टिकर बनाने की मशीन बाजार में ₹15000 के आसपास मिल जाती है। आपके अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से कनेक्ट हो जाती है। इस तरह के काम ज्यादातर घरों से ही किए जाते हैं। एक टेबल पर मशीन और एक अलमारी में सामान, बस इतनी जगह चाहिए। ग्राहक को जो डिजाइन चाहिए, आसानी से बना सकते हैं। वह अपना डिजाइन लेकर आएंगे तब भी बना सकते हैं। किसी का नाम लिख सकते हैं। यहां तक कि किसी के चेहरे की आउटलाइन बना सकते हैं।
एक्स्ट्रा इनकम कैसे होगी
आप अपनी क्रिएटिविटी के बेस पर कुछ रेडीमेड डिजाइन बना सकते हैं। ब्यूटी पार्लर से लेकर हर कॉलोनी की जनरल स्टोर तक, जहां पर भी मेहंदी कोन मिलती है। वहां पर अपने मेहंदी स्टिकर बेचने के लिए रखवा दीजिए। हाथों हाथ बिक जायेंगे। सीजन के हिसाब से, त्योहार के हिसाब से डिजाइन बना सकते हैं। दिन भर में सिर्फ 20 डिजाइन भी बिक गए और मात्र ₹15 का नेट प्रॉफिट जोड़ेंगे तो ₹9000 महीने की एक्स्ट्रा इनकम हो जाएगी।
ALL Credit of this post going to https://www.bhopalsamachar.com
.jpg)
.jpg)
.jpg)
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...