अरुणाचल में कोरोना के 30 नए मामले दर्ज, मरने वालों की संख्या 296 पर स्थिर
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना के तीस नए मामले दर्ज किए गए। ये आंकड़ा पिछले दिन की तुलना में नौ कम है, इसके साथ ही संक्रमण के मामले बढ़कर 66,383 हो गया। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। ये भी पढ़ेंः मोनालिसा ने हॉट अदाओं से लगा दी पानी में आग, स्वीमिंग पूल में बोल्ड लुक से मचाया तहलकाराज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसंग जम्पा ने कहा कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। इसके साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या 296 पर स्थिर है। अधिकारी ने कहा कि नए मामलों में से आठ नामसाई जिले से, इसके बाद राजधानी परिसर क्षेत्र में चार मामले दर्ज किए गए। एसएसओ ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान में 203 सक्रिय मामले हैं, जबकि 65,884 लोग अब तक बीमारी से उबर चुके हैं, जिनमें पिछले 24 घंटों में 54 शामिल हैं। नामसाई जिले में सबसे अधिक 38 सक्रिय मामले हैं, इसके बाद अपर सियांग में 27, पूर्वी सियांग में 24, लेपराडा में 15, शि-योमी और पश्चिम कामेंग में 13-13 मामले हैं। ये भी पढ़ेंः ‘लाल सिंह चड्ढा’ को ले डूबेगी आमिर खान की फिल्म PK, चलते शो से लोगों को निकाला गया बाहर, जमकर हुआ प्रदर्शनजम्पा ने कहा कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के लिए कुल 12,87,049 नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिसमें शुक्रवार को 259 नमूने शामिल हैं। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दिमोंग पदुंग ने कहा कि 18.10 लाख से अधिक लोगों को COVID-19 टीके लगाए गए हैं।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...