रिश्ते हुए शर्मसारः 58 के दादा ने 5 साल की पौत्री के साथ किया दुष्कर्म, वायरल वीडियो से मची सनसनी


उत्तर प्रदेश में जनपद बुलंदशहर में रिश्तों की मर्यादा को तार तार कर एक वृद्ध के खिलाफ पांच साल की अपनी ही पौत्री के साथ दुष्कर्म करने का मामला पुलिस में दर्ज कराया गया है। पुलिस ने रविवार को पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर बताया कि जांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में 58 वर्षीय वृद्ध ने अपनी पांच वर्षीय मासूम पौत्री से दुष्कर्म किया। ये भी पढ़ेंः Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट जारी, ये राज्य हो जाएं सावधान, अगले दो दिन कहर ढाएगी बारिशलगभग डेढ़ माह पुरानी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वृद्ध के बेटे ने अपने पिता के खिलाफ यह सनसनीखेज मामला दर्ज कराया है। हैरान करने वाली बात यह भी सामने आयी है कि आरोपी वृद्ध दो दिन पूर्व ही एक 12 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस द्वारा जेल भेजा गया था। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी वृद्ध के जेल जाने के बाद ही उसकी डेढ़ माह पुरानी इस घिनौनी हरकत का वीडियो उजागर होने पर यह मामला संज्ञान में आया। आरोप है कि वृद्ध ने करीब डेढ़ माह पूर्व अपनी पौत्री के साथ दुष्कर्म किया। ये भी पढ़ेंः गिरफ्तारी की लटकी तलवार, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारीआरोपी मासूम को खिलाने के बहाने अकेले में ले जाकर उसके साथ लगातार हैवानियत करता चला आ रहा था। दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मासूम के पिता को घटना की जानकारी हुई। जहांगीराबाद के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी को छेड़छाड़ के मामले में जेल भेजा जा चुका था। इस मामले की जांच कर आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online