स्वतंत्रता दिवस से पहले इस राज्य में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, म्यांमार के तीन नागरिक गिरफ्तार
आइजोल। पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में म्यांमार के तीन नागरिकों को भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया गया है। सेरचिप जिला पुलिस की टीम ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक वाहन की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है।ये भी पढ़ेंः Petrol and Diesel Price: भारत में इस जगह मिल रहा है बस 84 रुपए लीटर पेट्रोलबरामद विस्फोटकों में 7800 जिलेटिन नियो जैल, 4063 डेटोनेटर और 700 मीटर फ्यूज वायर शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों की पहचान म्यांमार निवासी पसुआ (45), वानचुंगनुंगा (35) और संगलियाथांगा (27) के रूप में हुई है।ये भी पढ़ेंः रक्षाबंधनः राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को बधाई, ट्वीट कर कही ऐसी बातउल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को मणिपुर के चुराचांदपुर के नागथल गांव से चार पुरुष और एक महिला समेत म्यांमार के पांच नागरिकों को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...