बरहट : एनीमिया व कुपोषण से बचाव के लिए आहार विविधता के बताए गए महत्व
बरहट/जमुई (Barahat/Jamui), 6 अगस्त : प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई जीविका बरहट में बीते गुरुवार को पारिवारिक आहार विविधता अभियान अंतर्गत प्रखंड स्तरीय सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन ग्राम संगठन अफसर जीविका जय हनुमान ग्राम संगठन बरहट, मीरा जीविका महिला ग्राम संगठन डाढा, मुस्कान जीविका महिला ग्राम संगठन विशनपुर की अध्यक्ष बिंदु देवी, संजू देवी, सीता देवी, कोषाध्यक्ष ऊषा देवी, सुनीता देवी, रिंकू देवी, सचिव कनकनिया देवी, मालती देवी एवं संजू देवी को सम्मानित किया गया।
तीन सीएनआरपी सुनीता देवी, ऊषा देवी एवं सिंघामिका देवी तथा तीन सामुदायिक समन्वयकों कौशल कुमार, चंदन कुमार एवं प्रदीप कुमार को सम्मानित किया गया। जीविका द्वारा सभी ग्राम संगठनों तथा संकुल संघों में भी पारिवारिक आहार विविधता अभियान का आयोजन किया गया है।
जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एनीमिया से बचाना एवं बच्चों में कुपोषण दूर करना है। ग्राम संगठन स्तर पर तीन प्रकार के लाभार्थी जैसे गर्भवती, जन्म से 6 माह के बच्चों की मां तथा 7 से 23 माह के बच्चों की मां की सूची बनाई गई।
लाभार्थियों के घरों पर चिपकाए गए खाद्य समूह के स्टीकर
इसके बाद सभी लाभार्थियों के घर में जाकर आहार विविधता के महत्व को बताया गया। इसके सभी लाभार्थियों के घर में एक स्टीकर भी चिपकाया गया। जिसमें खाद्य समूह के महत्व को बताया गया, ताकि प्रत्येक दिन के खाने में विविधता लाई जा सके।
इस मौके पर प्रबंधक स्वास्थ्य एवं पोषण जीविका शेषनाथ राय, प्रखंड परियोजना प्रबंधक मनोरंजन कुमार, भीम पाल, क्षेत्रीय समन्वयक विनोद कुमार, सामुदायिक समन्वयक मोनी कुमारी, डेजी कुमारी सहित प्रखंड स्तरीय अन्य कर्मी मौजूद थे।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...