मुख्यमंत्री ने जनपद हरदोई में ट्रैक्टर ट्रॉलीके गर्रा नदी में गिरने की दुर्घटना का संज्ञान लिया
मुख्यमंत्री ने जनपद हरदोई में ट्रैक्टर ट्रॉली
के गर्रा नदी में गिरने की दुर्घटना का संज्ञान लिया
ट्रैक्टर ट्रॉली में यात्री सवार थे
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके
पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये
पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये
इस कार्य में एस0डी0आर0एफ0 की सहायता ली जाए: मुख्यमंत्री
घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
लखनऊ: 27 अगस्त, 2022उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद हरदोई में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के गर्रा नदी में गिरने की दुर्घटना का संज्ञान लिया है। ट्रैक्टर ट्रॉली में यात्री सवार थे। मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में एस0डी0आर0एफ0 की सहायता ली जाए।
मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना के प्रभावितों को हर सम्भव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये हैं।
---------
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...