जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने की जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग
◆ रिपोर्ट : सुशांत साईं सुन्दरम
जमुई विधायक श्रेयसी सिंह (Jamui MLA Shreyasi Singh) ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने हेतु सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को पत्र लिखा है।
इस पत्र में उन्होंने सीएम को लिखा है -
जमुई जिला पहाड़ीनुमा क्षेत्र है यहां की 80 प्रतिशत आबादी खेती किसानी पर आश्रित है। मैंने क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाया कि लगभग 80 प्रतिशत रकवा पर किसानों का हल तक नहीं चल पाया है, जो चिंता का विषय है। अधिकांशतः लोग मजदूर वर्ग के हैं, लेकिन वर्षा की कमी के कारण कृषि का कार्य पूर्ण रूप से ठप पड़ गया है। क्षेत्र के किसानों को चिंतित देख मन में पीड़ा हो रही है। अतः आपसे विनम्र आग्रह है कि जमुई जिला को सूखाग्रस्त घोषित किया जाय एवं किसानों, मजदूरों के हित में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की विशेष कृपा करें।
जमुई की भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने मुख्यमंत्री को यह पत्र 1 अगस्त को लिखा है। बता दें कि श्रेयसी बिहार विधानसभा के महिला एवं बाल विकास समिति की सदस्य भी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज श्रेयसी सिंह को वर्ष 2018 में अर्जुन पुरस्कार (Arjun Award) से सम्मानित किया गया है।
%20(16).jpeg)
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...