CUET UG ADMIT CARD : PHASE 2 जारी, हैं समस्याएं, पूरी खबर पढते ही हो जाएगी हर समस्या दूर


CUET UG ADMIT CARD PHASE 2 : Common Universities Entrance Test Under Graduate यानी CUET UG के आप अभ्यर्थी हैं तो आपके लिए यह महत्वपूर्ण खबर है। फेज 2 के एडमिट कार्ड को लेकर लाखों छात्र-छात्राएँ परेशान है और उनके मन में सवाल आ रहे है। हमारी टीम ने तमाम विषयों पर अध्ययन कर यह खबर तैयार किया है। आप इस पूरी खबर को पढिए आपकी समस्याएँ दूर करनी की यह एक कोशिश है। नीचे हम क्रमबद्ध तरीके से बात करेंगे आप आसानी से हर चीज समझ जाएँगे याद रखिएगा की खबर अंत तक पढिएगा और हमारे टीम का मेहनत अच्छा लगे तो शेयर भी जरूर करिएगा।

क्या है CUET UG PHASE 2 -

आपको बताते चलें कि CUET UG के परीक्षाओं को दो भाग में बाँटा गया था। PHASE 1 और PHASE 2 जो भी परीक्षाएँ जुलाई माह में होनी थी उसे PHASE 1 का नाम दिया गया था और जो अगस्त में होनी थी उसे PHASE 2 का नाम दिया गया है।

PHASE 1 की परीक्षाएँ 15 जुलाई से 20 जुलाई के बीच संपन्न करा लिया गया है। अब PHASE 2 की शुरूआत होने वाली है PHASE-2 की परीक्षाएँ 4 अगस्त, 5 अगस्त, 6 अगस्त, 7 अगस्त, 8 अगस्त, 10 अगस्त इसके अलावा कुछ परीक्षाएँ 11 अगस्त से 20 अगस्त के बीच करायी जाएँगी।

NTA ने पहले जारी किया था सिटी अलाॅटमेंट -

आपको बताते चलें कि NTA ने पहले ही सभी छात्र-छात्राओं को एक एडवांस सिटी अलाॅटमेंट व डेट अलाॅटमेंट पत्र सभी को जारी किया था। जिसमे आपकी परीक्षाओं का तारीख और परीक्षा के शहर के नाम लिखा था। सिर्फ उस पर सेंटर का नाम नही लिखा गया था। जिससे छात्र-छात्राओं को पता था उनकी परीक्षा इस दिन और इस शहर में होगी। आशा है यह आपने पहले डाउनलोड किया होगा। नही भी किया होगा तो परेशान न होइए एडमिट कार्ड का इंतजार करिए।

दिनांक 2 अगस्त को किनका एडमिट कार्ड जारी -

आज यानी दिनांक 2 अगस्त 2022 को National Testing Agency ने सिर्फ उन छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड जारी किया जिनका एग्जाम 4 अगस्त, 5 अगस्त और 6 अगस्त को है। 7 अगस्त और उसके बाद होने वाली परीक्षाओ के लिए अभी एडमिट कार्ड जारी नही हुआ है तो 7 अगस्त या उसके बाद जिसकी परीक्षाएँ है वह परेशान न हो उनका एडमिट कार्ड आगे जारी किया जाएगा।

कुछ छात्र-छात्राओ को मिला सेंटर चेंज का ऑप्शन -

अब कुछ छात्र-छात्राएँ जिनका एग्जाम 4 अगस्त, 5 अगस्त, 6 अगस्त को था उनको सेंटर बदलने का विकल्प मिला है। जिसमे लिखा है कि आप पुराने सेंटर से करना चाहते है या नए सेंटर से। उस फार्म को आपको भरना होगा। जो आपको ऑप्शन सुविधानुसार लगे आप उसे पढकर चुन लिजिए कि आप किस सेंटर पर और कब जाना पसंद करेंगे। NTA उसी फार्म फीडबैक के आधार पर आपका एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन छात्र-छात्राओं को ये विकल्प देगा जब वह एडमिट कार्ड डाउनलोड करने जाएँगे उनके सामने ये फार्म आ जाएगा।

कुछ छात्र-छात्राओं की परीक्षाएँ सिफ्ट -

4 अगस्त, 5 अगस्त, 6 अगस्त के कुछ छात्र-छात्राओं के परीक्षाओं को NTA ने 12 अगस्त, 13 अगस्त, 14 अगस्त के लिए सिफ्ट कर दिया है। क्योंकि कुछ छात्र-छात्राओं की अन्य महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाएँ टकरा रही थी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड -

1 : https://cuet.samarth.ac.in/ को खोलें।

2 : Login/Sign पर दबाइए।

3 : Application नंबर डालिए।

4 : Password डालिए।

5 : Security Pin डालिए।

6 : Login करिए।

7 : आपके सामने Admit Card का ऑप्शन आ जाएगा।

या

1. CUET UG वेबसाइट पर DOWNLOAD ADMIT CARD का ऑप्शन आएगा।

2. उस पर दबाइए Application No डालिए, Date Of Birth डालिए, Security Pin डालिए और फिर DOWNLOAD Admit Card पर दबा दीजिये।

छात्र-छात्राओं को सलाह -

1. छात्र-छात्राएँ सबसे पहले जाकर अपना लाॅगिन करें।

2. अगर एडमिट कार्ड जारी है तो डाउनलोड करें

3. अगर फीडबैक फार्म सेंटर के लिए माँग रहा तो भरिए।

4. फिर से बता दें कि अभी सिर्फ 6 अगस्त तक के परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी हुआ है। 7 अगस्त और उसके बाद के लिए नही।

5. एडमिट कार्ड डाउनलोड सेक्शन में आपसे सेंटर सेलेक्ट का ऑप्शन दे रहा तो अपने स्वेच्छा के अनुसार जाकर चुन लिजिए।

बाकी हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल व वेबसाइट के खबरों से अपडेट रहिए। वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो सबसे तेज अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िये जिसका लिंक नीचे हरे पट्टी में दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online