आपको फिर से हंसाने के लिए आ रहा है The Kapil Sharma Show, नया लुक देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
मोस्ट फेवरेट द कपिल शर्मा शो वापस आ रहा है। कपिल शर्मा का ये कॉमेडी शो आपके टीवी स्क्रीन पर नए कलेवर और तेवर के साथ लौटने वाला है। फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर अपने न्यू लुक की तस्वीर पोस्ट की है। बता दें कि इस फोटो में कपिल का रूप पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। फैंस भी कॉमेडियन के इस नए अवतार को देखकर कर पहले से कहीं ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। ये भी पढ़ेंः भारी बारिश से परेशान हो चुके हैं इस राज्य के मुख्यमंत्री, आखिरकार जनता से की ऐसी अपीलवहीं अर्चना ने वीडियो शेयर कर कहा कि हम मड (मड आइलैंड) में ही हैं और द कपिल शर्मा शो के नए सीजन की शूटिंग कर रहे हैं। मुझे पता है आप लोग बहुत एक्साइटेड हैं। हम बहुत जल्द ही आ रहे हैं। आज प्रोमो का शूट है. तो आप बाकी आने वाली डिटेल्स के लिए हमारे पोस्ट को, पूरी कास्ट की स्टोरीज को बार बार देखते रहें। मैं बहुत उत्सुक हूं आप लोगों के बीच वापस आने के लिए।ये भी पढ़ेंः कानपुर में प्रेमिका संग रोमांस करते पकड़े गए नेता को BJP ने पार्टी से निकाला, 28 लोगों के खिलाफ FIRद कपिल शर्मा शो ने 5 जून को अपना आखिरी शूट समाप्त किया था। अपने आखिरी एपिसोड में, शो ने सेट पर जुगजुग जियो की टीम - नीतू कपूर, अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी का स्वागत किया था। शो खत्म करने के बाद टीकेएसएस की टीम एक शो के लिए वैंकूवर के लिए रवाना हुई। कपिल के साथ सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और कीकू शारदा भी थे।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...