Small Business Ideas- पूंजी का 10 गुना मुनाफा देने वाला प्रोडक्ट घरों में बन रहा है

बहुत सारे लोगों के साथ होता है। जब उनके पास इन्वेस्ट करने के लिए बड़ा पैसा नहीं होता तो वह बड़े मुनाफे वाले प्रोडक्ट की तरफ देखना तक बंद कर देते हैं। आज अपने ऐसे बिजनेस के बारे में डिस्कस करेंगे जिसमें कम से कम 10 गुना मुनाफा होता है और सबसे मजेदार बात यह है कि ज्यादातर लोग इसे अपने घरों में बना रहे हैं। 

80 के दशक में भारत के घरों में लड़कियां कुछ न कुछ क्रिएटिव जरूर कर दी थीं। खिलौने बनाती थीं। रंगोली बनाती थीं। घर के डेकोरेशन के लिए कई सारे आइटम्स बनाती थीं। फिर कान्वेंट स्कूल का कल्चर आ गया और भारत के परिवारों में क्रिएटिविटी खत्म होती चली गई। आज मार्केट में इसी क्रिएटिविटी का काफी पैसा मिल रहा है। 

हम बात कर रहे हैं लग्जरी हैंडमेड फ्लावर पोट्स की। बहुत बड़ा मार्केट बन गया है। अमेजॉन और फ्लिपकार्ट के अलावा हाल ही में कुछ नई ई-कॉमर्स वेबसाइट (मार्केटप्लेस) लांच हुए हैं। जहां पर हाथों से बनाए गए फ्लावर पॉट बड़े ऊंचे दामों में बिक रहे हैं। आपको जानकर अच्छा लगेगा कि ज्यादातर लोग अपने घरों में बना रहे हैं। एक हाई क्लास लग्जरी फ्लावर पॉट बनाने की लागत ₹100 से ज्यादा नहीं आती और इसकी प्राइस ₹1000 से कम नहीं होती। 

यदि थोड़ा और समझना है तो यूट्यूब पर सर्च करके देखिए। आपको बहुत सारे डिजाइन मिल जाएंगे जिन्हे आप अपने घर में बना सकते हैं। प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग करके सफेद फ्लावर पोट्स तो सभी बना लेते हैं। आपको इसमें थोड़ा क्रिएटिव वैल्यू ऐड करना है। सारा पैसा इसी का है क्योंकि यह हैंडमेड और यूनिक हो जाता है।



 ALL Credit of this post going to https://www.bhopalsamachar.com

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online