Small Business Ideas- सेल्समैनशिप नहीं, घर बैठे ऑनलाइन बातों से पैसे कमाइए
कुछ सालों पहले तक कहते थे कि एक सेल्समैन, अपने प्रोडक्ट नहीं बल्कि बातों से पैसे कमाता है लेकिन आज अपन एक ऐसे स्मॉल स्केल बिजनेस आइडिया के बारे में बात करेंगे। जहां आपको सेल्समैनशिप नहीं करनी पड़ेगी फिर भी आप अपनी और दूसरे लोगों की बातों से पैसे कमा सकते हैं।
Podcasting के बारे में तो आपने सुना ही होगा। यह यूट्यूब की तरह होता है लेकिन इसमें वीडियो नहीं होता। केवल आवाज होती है। यदि आपकी अपनी आवाज में दम है, आप गाना गा सकते हैं, कविता सुना सकते हैं, कहानी सुना सकते हैं, चुटकुले सुना सकते हैं, मिमिक्री कर सकते हैं या कुछ और जो भी आप चाहे कर सकते हैं। आप सिंपल बातें कर सकते हैं। बिल्कुल वैसे जैसे आप अपने किसी दोस्त के साथ करते हैं। कुछ भी क्रिएटिव कर सकते हैं। इसके बदले आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।
यदि आपको अपनी आवाज पर कॉन्फिडेंस नहीं है तब भी आप पैसे कमा सकते हैं। मात्र ₹5000 में बेस्ट क्वालिटी का karaoke speaker with mic आ जाता है। लोगों को इनवाइट कीजिए, वह अपनी आवाज में कविता, कहानी, चुटकुले, व्यंग, कॉमेडी या फिर कुछ भी जो वह सबसे बेहतर कर सकते हैं, सुनाएंगे और आप उसे रिकॉर्ड कर लेंगे। आपने Podcast चैनल पर अपलोड कर देंगे। क्योंकि यह चैनल पर लोगों को कई लोगों की आवाज मिलेगी इसलिए चैनल भी पॉपुलर हो जाएगा। सोशल मीडिया पर थोड़ी मेहनत तो करनी पड़ेगी।
ALL Credit of this post going to https://www.bhopalsamachar.com
.jpg)
.jpg)
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...