प्रधानाचार्य की डांट-फटकार से खफा 12 वीं के छात्र ने गोली चलाकर जानलेवा हमला कर दिया
प्रधानाचार्य की डांट-फटकार से खफा 12 वीं के छात्र ने गोली चलाकर जानलेवा हमला कर दिया
सीतापुर,। प्रधानाचार्य की डांट-फटकार से खफा आदर्श रामस्वरूप विद्यालय इंटर कॉलेज, जहांगीराबाद के 12 वीं के छात्र ने शनिवार सुबह उन पर गोली चलाकर जानलेवा हमला कर दिया। प्रधानाचार्य को दो गोलियां लगी हैं। प्रधानाचार्य को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है जहां डाक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। आरोपी छात्र फरार है।
12 वीं के छात्र गुरविंदर सिंह और रोहित मौर्य के बीच किसी बात को लेकर शुक्रवार को विवाद हुआ था। उस विवाद में गुरविंदर ने रोहित की पिटाई कर दी थी, जिससे प्रधानाचार्य राम सिंह वर्मा ने उसे डांट फटकार लगाई थी। इससे रेउसा थानाक्षेत्र के भागूपुरवा मजरा रेवान निवासी छात्र गुरविंदर पुत्र जगविन्दर सिंह काफी नाराज था।
शनिवार को कॉलेज खुलते ही वह प्रधानाचार्य को जान से मार डालने की नीयत से बस्ता लेकर पहुंच गया। उसने बस्ता कक्षा में रखा और प्रधानाचार्य की तलाश करने लगा। प्रधानाचार्य विद्यालय में भवन का निरीक्षण कर रहे थे। गुरविंदर तमंचा लेकर वहां पहुंचा और उन्हें गोली मार दी।
Primary Ka Master, Shikshamitra, Uptet Latest News, Basic Shiksha News, Updatemarts, Uptet News, Primarykamaster, 69000 Shikshak Bharti, Basic Shiksha Parishad, primary ka master current news, uptet, up basic parishad, up ka master

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...