मिजोरम में 167 करोड़ रुपए के पार्टियों में इस्तेमाल होने वाली ड्रग्स बरामद, म्यांमार बॉर्डर से दो तस्कर गिरफ्तार
असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने चंफाई जिले के म्यांमार सीमा के पास से 167.86 करोड़ रुपये की मेथमफेटामाइन की गोलियां जब्त की हैं। शुक्रवार को मेलबुक गांव में असम राइफल्स की सेरछिप बटालियन और राज्य पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से एक ऑपरेशन चलाकर महिला पेडलर के कब्जे से पार्टी ड्रग बरामद की है। ये भी पढ़ेंः अमित शाह का बड़ा बयान, नीतीश कुमार का अब नहीं लेंगे साथ, बिहार में CM फेस पर भी स्थिति साफमहिला के पास से मेथमफेटामाइन की 5,05,000 टैबलेट (55.80 किलोग्राम) जब्त की गई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि संयुक्त ऑपरेशन दौरान पहली बार बड़ी खेप पकड़ी गई है। अधिकारी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान असम राइफल्स ने 200 करोड़ रुपये से अधिक की दवाएं जब्त की हैं। ये भी पढ़ेंः बड़ा खुलासाः PFI ने रची थी PM मोदी पर हमले की साजिश, ट्रेनिंग कैंप भी लगाए गएपुलिस का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई के दौरान रोड पर एक वाहन को रोका गया था। कार से 55.80 किलोग्राम की मेथामफेटामाइन की गोलियों के साथ एक महिला पेडलर और ड्राईवर को पकड़ा है। महिला ने कार के विभिन्न डिब्बों में 167.86 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ छिपाया हुआ था। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों और जब्त प्रतिबंधित सामग्री को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए शनिवार को जोखावथर पुलिस थाने को सौंप दिया गया। अधिकारी के अनुसार, मिजोरम में विशेष रूप से भारत-म्यांमार सीमा पर मेथमफेटामाइन गोलियों की तस्करी वर्तमान में चिंता का एक प्रमुख कारण है।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...