मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, 2.8 करोड़ की लकड़ी भी की जब्त
इंफाल। मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स के जवानों ने मणिपुर में तेंगनौपाल जिला के जांगनोई गांव से कथित रूप से उग्रवादी संगठन से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।ये भी पढ़ेंः कतर और दुबई हुए त्रिपुरा के पाइनएप्पल के कायल, लगातार बढ़ रहा निर्यातअसम राइफल्स के एक अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों की आवाजाही के संबंध में खुफिया सूचना के आधार पर सैनिकों ने संयुक्त अभियान शुरू किया और तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक एके सीरीज राइफल, दो .32 की पिस्तौल और 14 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।ये भी पढ़ेंः भाजपा शासन में संसदीय लोकतंत्र खतरे में : विपक्ष के नेता माणिक सरकारअसम राइफल ने जब्त की 2.8 करोड़ की लकड़ीअसम राइफल्स ने शुक्रवार को उखरुल जिला के रामवा गांव के समीप 2.88 करोड़ रुपये की लकड़ी जब्त की। असम राइफल्स के एक अधिकारी ने बताया कि सैनिकों ने लांबुई चेकपोस्ट के पास अवैध लकड़ी से लदे दो ट्रकों को रोका। पूछताछ करने पर ट्रक चालक लकड़ी के वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...