सिविल कोर्ट में निकली बंपर भर्ती, 7692 पदों पर वैकेंसी
प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। राज्य के सिविल कोर्ट में क्लर्क सहित कई पदों के 7692 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। यह भी पढ़ें- तो क्या जिहादियों का गढ़ बनता जा रहा है असम, मुख्यमंत्री सरमा ने दी ऐसी चौंकाने वाली जानकारीनियुक्ति संयोजक केन्द्रीय चयन और नियुक्ति समिति सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश पटना कार्यालय की ओर से निकाली गई है। कोई भी अभ्यर्थी एक से अधिक पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी व्यवहार न्यायालय पटना की वेबसाइट https://districts.ecourts.gov.in/patna पर 16 सितंबर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 16 सितंबर को अभ्यर्थियों को इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन मिलेगा।यह भी पढ़ें- असम सरकार ने किया साफ, केवल गणित और विज्ञान की किताबों की भाषा बदल रही है, स्कूलों की नहींक्लर्क के लिए 3325, स्टेनोग्राफर के लिए 1562, कोर्ट रीडर सह गवाही लेखक 1132 और चपरासी/ अर्दली के लिए 1673 पदों के लिए आवेदन लिया जाएगा। आवेदन तिथि समाप्त होने के बाद किसी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। कुछ पदों के लिए स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, चपरासी के लिए कम से कम मैट्रिक पास अर्हता रखी गयी है।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...