Amazing facts in Hindi- मध्यप्रदेश में कौन सा जिला कब बना, यहां पढ़िए सभी जिलों के स्थापना दिवस की तारीख
15 अगस्त सन 1947 को भारत की स्वतंत्रता के बाद मध्य प्रदेश को तीन भाग में विभाजित कर दिया गया था। पहले भाग (क) की राजधानी नागपुर, दूसरे भाग (ख) की राजधानी ग्वालियर और इंदौर एवं तीसरे भाग (ग) की राजधानी रीवा को बनाया गया था। सन 1956 में राज्य पुनर्गठन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर मध्य प्रदेश का पुनर्गठन भाषा के आधार पर किया गया और मराठी भाषी नागपुर क्षेत्र इससे अलग हो गया।
मध्य प्रदेश के सभी जिलों के स्थापना दिवस की तारीख
1 नवंबर 1956 की तारीख में मध्यप्रदेश में 43 जिले थे, जिसमें 79 रियासतें शामिल की गई थी। इसकी राजधानी भोपाल बनाई गई और मजेदार बात यह है कि भोपाल तब जिला नहीं था। 26 जनवरी 1972 को भोपाल एवं राजनांदगांव को जिले का दर्जा दिया गया। सन 1992 में तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 10 नए जिले बनाने की घोषणा की। इसके आधार पर सन 1998 में सिंह देव कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर 6 नए जिले बनाए गए। इस प्रकार 1998 में मध्यप्रदेश में जिलों की संख्या 61 हो गई थी।
GK in Hindi for competitive exams
1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश के 16 जिले अलग करके छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया गया। छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश का 26 वां राज्य है। इस प्रकार मध्यप्रदेश में 61-16= 45 जिले रह गए। 15 अगस्त 2003 को मध्यप्रदेश में तीन नए जिलों की घोषणा की गई। इनका नाम है अशोक नगर, बुरहानपुर और अनूपपुर। इस प्रकार मध्यप्रदेश में जिलों की संख्या 48 हो गई।
17 मई 2008 को अलीराजपुर, 24 मई 2008 को सिंगरौली और 16 अगस्त 2013 को आगर मालवा जिले का गठन किया गया। और मध्य प्रदेश में जिलों की संख्या 51 हो गई। निवाड़ी मध्यप्रदेश का 52 वा और सबसे नया जिला है। दिनांक 1 अक्टूबर 2018 को निवाड़ी जिला गठित किया गया।
ALL Credit of this post going to https://www.bhopalsamachar.com
.jpg)
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...