शिक्षक नहीं बता पाए निपुण भारत के लक्ष्य
हरदोई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य राजेंद्र सिंह बघेल ने ब्लॉक बावन के चार प्राथमिक विद्यालयों सहित बीआरसी पर चल रहे निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। विद्यालयों में अध्यापकों के निपुण भारत मिशन के लक्ष्य न बताने पर असंतोष व्यक्त किया। अध्यापकों को लक्ष्य पाद करने के लिए निर्देशित किया।
डायट प्राचार्य ने ब्लॉक बावन के प्राथमिक विद्यालय मछरेहता, प्राथमिक विद्यालय सकतपुर, प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सकतपुर का निरीक्षण किया। इसमें रेमेडियल टीचिंग, प्रेरणा तालिका, मैपिंग एवं बेस लाइन आकलन पंजिका आदि को नियमानुसार बनाए जाने के निर्देश दिए। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बावन में चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण करते समय प्राचार्य ने शिक्षकों से निपुण भारत अभियान के लक्ष्य के बारे में विस्तृत चर्चा की। प्रतिभागियों से निपुण भारत लक्ष्य के बारे में पूछा गया।
उन्हें कई प्रतिभागी भाषा और गणित के निपुण लक्ष्य के बारे में संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। उपस्थित प्रतिभागियों से लक्ष्य बाद करने के लिए कहा।
ALL Credit of this post going to https://www.updatemarts.com

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...