उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने बलरामपुर हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया
उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने बलरामपुर हॉस्पिटल में
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया
लखनऊ: 18 सितम्बर, 2022
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने माo प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर 02 अक्टूबर तक आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज बलरामपुर हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। आज प्रदेश भर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जायजा भी लिया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में देश के बेहतरीन चिकित्सक उपलब्ध हैं। प्रदेश के चिकित्सक मरीजों को उत्कृष्ट कोटि की चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं । उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग मरीजों को विश्वस्तरीय सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सभी उत्तर प्रदेश को स्वस्थ प्रदेश बनाने की ओर काम कर रहे हैं। हमारे चिकित्सक प्रदेश के लोगों को स्वस्थ बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि चिकित्सालय में आने वाले मरीज एवं उनके तीमारदार पूरी तरह से संतुष्ट होकर वापस जाएं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। यहां सरकारी चिकित्सालयों में प्रतिदिन औसतन 1लाख से अधिक मरीज आते हैं जिनमें दुर्घटना, गंभीर रोग, ऑपरेशन एवं अन्य बीमारियों से संबंधित मरीज शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमारे चिकित्सालयों में निजी क्षेत्र के बड़े चिकित्सालयों से भी मरीज रिफर होकर आते हैं और ठीक होकर जाते हैं। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया की चिकित्सक जो कर सकते हैं उससे कहीं बेहतर हमारे चिकित्सक कर सकते हैं।
उप मुख्यमंत्री ने अपील की की मादक द्रव्यों तंबाकू, पान, बीड़ी, सिगरेट जैसे घातक चीजों का सेवन ना करें। यह हमारे स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत हानिकारक होते हैं। योग, व्यायाम और अच्छे खान-पान से बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है और शरीर निरोग होता है।
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...