मेघालय पुलिस में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों ने परिणामों में विलंब के विरोध में दिया धरना
शिलांग। मेघालय पुलिस के उम्मीदवारों ने भर्ती परिणामों की जल्द घोषणा करने की मांग को लेकर सोमवार को मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीओएसई) के बाहर धरना दिया। ये भी पढ़ेंः शादी का मतलब सिर्फ शारीरिक संबंध नहीं, परिवार को बढ़ाना भी जरूरी: मद्रास हाई कोर्टपुलिस परीक्षा के उम्मीदवारों ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2019 में मेघालय पुलिस विभाग में विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा नवंबर 2021 में आयोजित की गई थी और इस साल फरवरी में आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाना था। ये भी पढ़ेंः कांग्रेस नेता ने बेटे को नौकरी दिलाने के बहाने महिला को घर पर बुलाया..! फिर किया गंदा कामनौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों में से एक ने कहा, यह विरोध राज्य पुलिस में भर्ती परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर हो रहा है। एक अन्य उम्मीदवार ने कहा, हमने गृह मंत्री लखमेन ङ्क्षरबुई से मुलाकात की थी और उन्हें परिणाम घोषित करने में देरी से अवगत कराया था, लेकिन हमें बताया गया कि देरी रोस्टर प्रणाली के कारण हुई है।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...