गोकशी के दो आरोपियों को जहांँगीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज जेल ,कानून को ताक पर रखकर गोकशी जैसी अपराधिक घटना को अंजाम
संवाददाता आलापुर अम्बेडकर नगर
07/09/2022
अम्बेडकर नगर जनपद के तहसील आलापुर क्षेत्र निकट थानाक्षेत्र जहांँगीरगंज अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में गोकशी का धंधा व्यापक ढंग से फल-फूल रहा है। कानून को ताक पर रखकर गोकशी जैसी अपराधिक घटना को अंजाम दे रहे लोगो को कुछ सफेदपोशों का संरक्षण प्राप्त है । गोकशी को धंधे के रूप में अंजाम तक पहुंँचाने में लगे रहने वाले सक्रिय गुटों के दो आरोपियों को बीती रात जहांँगीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।आरोपी मोहम्मद रब्बानी पुत्र अजहर निवासी जहांगीरगंज व तस्लीम आरिफ पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी नगपुर जलालपुर के पास से पुलिस ने दो क्विंटल गोमांँस के अलावा चापड़ और आलाकत्ल बरामद किया है।बताया जाता है कि बीती रात जहांगीरगंज क्षेत्र के हेमराजपुर घोसियाना में स्थित एक बाग में जुटे करीब आधा दर्जन से अधिक आरोपी एक गाय की कटान कर उसके मांस को हटाने के में लगे थे। इसी बीच घटना की भनक लगते ही भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया बाकी आरोपी फरार हो गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया । घटना के बाद इलाके में रोष व्याप्त हो गया तो वहीं आरोपियों को छुड़ाने में गोकशी को संरक्षण देने वाले कुछ सफेदपोश थाने में जुटे रहे । हिंदू संगठन के कमलेश मिश्र रिंकू दूबे सानू दूबे समेत सैकड़ों समर्थकों के साथ आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए अडे रहे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को जेल भेज जाँच पड़ताल में लगी हुई है।
खबर एवं विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 9838550303,8112931792
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...