जलशक्ति मंत्री ने सिंचाई विभाग की चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मियोंको सम्मानित किया’

 



जलशक्ति मंत्री ने सिंचाई विभाग की चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मियोंको
सम्मानित किया’

एसजीपीजीआई कैम्पस में पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर किया माल्यार्पण
समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के कल्याण से ही देश का विकास संभवरू स्वतंत्र देव सिंह
सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों-कर्मियों को पंडित जी के मार्ग पर चलने की अपील की
लखनऊः 25 सितम्बर, 2022

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर रविवार को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रायबरेली रोड स्थित एसजीपीजीआई कैम्पस में पं. दीनदयाल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री ने विभाग में कार्य करने वाली चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से पंडित जी की विचारधारा और उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में कर्मियों को सम्बोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के कल्याण से ही देश का विकास संभव है। इसी विचारधारा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। एकात्म मानववाद, एकात्म मानव दर्शन, अंत्योदय के प्रणेता और महान राष्ट्रवादी पं. दीन दयाल उपाध्याय को आज पूरा देश याद कर रहा है। सम्मानित होने वाली चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मियों में रेखा रानी शुक्ला, सुभाषनी देवी, गुड्डी देवी और काजल सिंह रहीं। कर्मठ कर्मचारी के रूप में जल शक्ति मंत्री ने जूनियर इंजीनियर मो. यूनुस को भी सम्मानित किया। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के विभागाध्यक्ष मुश्ताक अहमद, विभाग के प्रमुख सचिव परियोजना अनिल कुमार, मुख्य अभियंता शारदा सहायक एके सिंह समेत कई अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

 ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online