भारत के आलावा विदेशों में भी खूब बिक रहीं इस कंपनी की कार, कीमत सिर्फ इतनी सी
भारतीय कार बाजार में किआ कंपनी काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। इस कंपनी की गाड़ियों की मांग भारत के साथ विदेशी बाजार में भी काफी खूब है। हाल ही में किआ इंडिया ने विदेशी बाजारों में कार एक्सपोर्ट के मामले में नया मुकाम हासिल किया है। कंपनी ने 1.5 लाख यूनिट का आंकड़ा पार कर लिया है। किआ इंडिया भारत में यूटिलिटी व्हीकल (UV) के सबसे बड़े एक्सपोर्टर बने हुए हैं। किआ ने अब तक 150,395 यूनिट्स को 95 देशों में शिप किया है। इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें 3 साल लगे।ये भी पढ़ेंः कोलकाता में छह ठिकानों पर ED ने मारा छापा, अब तक 7 करोड़ रुपये बरामदकिआ इंडिया भारत से 95 अलग-अलग देशों में अपनी तीन गाड़ियों को एक्सपोर्ट करती है। इसमें किआ सेल्टोस, सोनेट और कारेन्स जैसे मॉडल शामिल हैं। कंपनी अपनी इन कारों को मिडल-ईस्ट, अफ्रीका, मध्य और दक्षिण अमेरिका, मैक्सिको और एशिया प्रशांत में एक्सपोर्ट करती है। बता दें कि कंपनी ने सितंबर 2019 में गाड़ियों का एक्सपोर्ट शुरू किया था। भारत से दूसरे देशों में एक्सपोर्ट की जाने वाली कंपनी की पहली कार Kia Seltos एसयूवी थी। कंपनी ने इसी कार के साथ भारत में अपने कारोबार की शुरुआत की थी। भारत में कंपनी कुल 5 मॉडल्स- Kia Sonet, Kia Seltos, kia carnival, kia carens और Kia EV6 की बिक्री करती है। किआ सॉनेट कंपनी का सबसे सस्ता मॉडल है, जिसकी कीमत सिर्फ 7.49 लाख रुपये से शुरू होती है। ये भी पढ़ेंः अभी नहीं गया है मानसून, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी, यहां होगी मूसलाधार बारिशअगस्त 2022 में, कंपनी ने अपना सबसे ज्यादा मासिक एक्सपोर्ट दर्ज किया, और कुल 8,174 यूनिट्स एक्सपोर्ट की है। किआ सेल्टोस कंपनी की सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कार रही है और कुल निर्यात में इस गाड़ी का 72 फीसदी योगदान रहा। इसके बाद दूसरे नंबर पर सोनेट और फिर कैरेंस रही हैं। कंपनी ने 2022 के पहले आठ महीनों में 54,153 यूनिट्स को शिप किया, जिससे यह साल की सबसे बड़ी यूटिलिटी व्हीकल (यूवी) निर्यातक बन गई है।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...