औरैया :- विभिन्न फसलों में कीटों एवं रोगों के नियंत्रण हेतु निम्न उपाय कर किसान अपनी फसल को सुरक्षित कर सकते है - संरक्षण विशेषज्ञ

-: विभिन्न फसलों जैसे तिलहन, दलहन एवं कन्द जैसी फसलों में कीटों एवं रोगों के नियंत्रण हेतु लाभकारी उपाय :-

1 - बाजरा की फसल में सूड़ी की रोकथाम हेतु कीटनाशक का इम्मेक्टिन बेन्जोएट 100 ग्राम दवा को प्रति एकड़ की दर से शायंकाल के समय छिड़काव करें।

2 - मूँगफली की फसल में तने की सूड़ी की रोकथाम हेतु रीजेन्ट (बायर) 8-10 किग्रा. प्रति एकड़ में शायंकाल के समय भुरकाव करें।

3 - मूँगफली की फसल में टिक्का बीमारी (पत्तियों पर भूरे से काले रंग के धब्बे) की रोकथाम हेतु कार्बान्डाजिम + मैंकोजेब को 30 ग्राम प्रति 15 ली. पानी की दर से शायंकाल के समय छिड़काव करें।

4 - अरहर की फसल में सूड़ी (पत्ती लपेटक) की रोकथाम के लिए इम्मेक्टिन बेंजोएट 10 ग्राम/15 ली. पानी में मिलाकर शायंकाल के समय छिड़काव करें।

5 - सरसों की फसल में तने की सुंडी या दीमक आदि की रोकथाम हेतु ब्यूवेरिया बासियाना कल्चर द्वारा भूमि का शोधन करें

6 - सरसों की बुवाई से पूर्व मृदा जनित रोग (फफूंदी) की रोकथाम के लिए ट्राइकोडरमा कल्चर को बीज एवं भूमि दोनों से शोधन कर सरसों की बुवाई करें

☎️ अधिक जानकारी हेतु कृषि विज्ञान केंद्र औरैया के संरक्षण विशेषज्ञ अंकुर क्षा से संपर्क करें ☎️

ब्यूरो रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार 

 ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online