औरैया :- प्रेम विवाह करने की जिद्द पर अडी बेटी को परिजनों ने उतारा मौत के घाट।

औरैया // अयाना थाना क्षेत्र में जुहीखा पुल के पास से यमुना नदी से बुधवार शाम पुलिस ने एक महिला का हाथ-पैर बंधा शव बरामद किया है घटना के संबंध में पति ने दो दिन पहले ही पुलिस अधिकारियों को फोन से सूचना दी थी जिसमें ससुरालीजनों पर पत्नी की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया था बुधवार को पति के लिखित शिकायती पत्र दिए जाने के बाद पुलिस सक्रिय हुई मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ अजीतमल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है जालौन जिले के थाना कालपी के गांव कुटरा मुस्तकिल निवासी रिशाल सिंह पुत्र वीर सिंह ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया जिसमें बताया कि उसकी शादी चार सितंबर 2021 को आर्य समाज मंदिर कानपुर से हिर्देश कुमारी पुत्री यशवीर सिंह निवासी सेंगनपुट्टा के साथ हुई थी दो माह तक वे साथ रहे इस दौरान पत्नी के भाई व पिता उसके घर आए जहां उन्होंने उससे धूमधाम से शादी करने का वादा किया और पत्नी हिर्देश कुमारी को अपने साथ घर ले गए बताया कि कुछ दिन बाद ससुरालीजनों ने उसे पत्नी से मुलाकात बंद करवा दी इस पर उसकी पत्नी ने उसे एक पत्र भेजा जिसमें लिखा था कि उसके पिता यशवीर व भाई सीपू, शिल्पू, भाभी श्वेता उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे, लेकिन पत्नी ने मना कर दिया था नामजद लोग उस पर जबरन दबाव बना रहे थे मर्जी से शादी न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जिसकी रिकॉर्डिंग भी पत्नी ने उसे भेजी थी आरोप लगाया कि यशवीर, सीपू, शिल्पू, भाभी श्वेता व बुआ ने 25 सितंबर 2022 को षड़यंत्र करके उसकी पत्नी की हत्या कर शव को गायब कर दिया है पीड़ित पति के प्रार्थना पत्र के बाद पुलिस सक्रिय हुई इस संबंध में सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की है चौकीदार को भी सक्रिय किया गया इस पर चौकीदार सत्यपाल ने हिर्देश का शव जुहीखा पुल के पास यमुना नदी में डाले जाने की जानकारी दी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ अजीतमल ने जुहीखा पुल के किनारे यमुना नदी से शव बरामद किया उसके हाथ-पैर बंधे मिले साथ ही जीभ भी बाहर निकली हुई थी सीओ ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है कोतावाली प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इन्तजार है। 

 ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online