Episode _ 1 बिरेझर थाना क्षेत्र में जुआरियों की हर गतिविधियों पर टाप भारत न्यूज की पैनी नजर...कार्यवाही नही होने से जुआरियों के हौसले बुंलद..अगले एपीसोड में हम नाम के साथ करेंगे एक बड़ा खुलासा..!
छत्तीसगढ़/ धमतरी -- जुआरियों का पसंदीदा जगह बना धमतरी जिला का बिरेझर थाना चौकी क्षेत्र, इन दिनों जुआरियों का बोलबाला चल रहा है। लगातार जुआ फड का खेल होने से अब क्षेत्र के भोलेभाले लोग बिना मेहनत अधिक दौलत कमाने के चक्कर में अपने खुन पसीने की गाढी कमाई जुआ फड के खेल मे लगा रहे है।
...... टाप भारत न्यूज में खबर प्रकाशित होने के बाद जुआरियों मे हड़कंप जरूर मचा था। जिसके बाद से कल सभी जुआ फड खेलने वाले जुआरियों को मोबाइल बंद कर जुआ के खेल में प्रवेश दिया गया। जिससे किसी को कानोकान खबर ना हो और ये जुआ फड का खेल क्षेत्र में चलता रहें।
विशेष सूत्रों की मानें तो जुआरी जगह बदल बदल कर 52 पत्ती का महफिल सजा रहें है, जहां सूत्रों से नये जानकारी प्राप्त हुआ है की अब ये जुआरी लोगों की नजरों से बचने के लिए यैसे जगह का चयन किये है जिसका जानकारी जुआ फड खेलने वाले जुआरी और संबंधित थाना चौकी को है। धमतरी में प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों से जुआरी आते है जिनमें बालोद, राजिम, गरियाबंद, कांकेर, चारामा, अभनपुर और राजधानी रायपुर सहित अनेक बडे बडे शहरों के जुआ फड के माहिर खिलाडी धमतरी जिला पहुंचते है। जहां बिरेझर चौकी क्षेत्र जुआरियों का अड्डा बन चुका है। जहां यह 52 पत्ती का खेल बिरेझर चौकी के आसपास जामगांव, जोरातराई, गणेशपुर, के खेतों मे लगाता था उसे कुछ समय के लिए परिवर्तन कर नये जगह में ये खेल चल रहा है। विशेष सूत्रों की माने तो इस खेल को फलने फुलने में बिरेझर चौकी के विशेष कथित पुलिस की कृपा दृष्टि रहता है। जिसके चलते जुआरियों के हौसले बुलंद है। विशेष सूत्रों और क्षेत्र के जागरूक लोगों के नाम ना बताने के शर्त पे बताया की जुआरियों के हौसले बुलंद है मना करने पर लोगों को धौस देते है, की कौन हमारा क्या करलेगा..05 से 06 लाख रूपयें हर महिने एक विभाग के अधिकारी को और 01 लाख रूपये अन्य छुटपुट खर्च जो जुआ फड को संचालित करने मे सहयोग करने वाले लोगों को हर महिने देने की बात कहते सुना गया। जिसको 20 गुणा करके वसुली करने ये खेल खिला रहे है... इस खेल को बंद करवाने क्षेत्र के लोगों ने टाप भारत न्यूज टीम को बुलाकर जानकारी दी। अब टाप भारत न्यूज जुआरियों के हर गतिविधियों पर पैनी नजर बनायें हुए है। बहुत जल्द पुलिस के बड़े अधिकारी लेने वाले है इस मामले को संज्ञान में।
अगले एपीसोड में हम नाम के साथ करेंगे एक बड़ा खुलासा.
In the next episode, we will do a big disclosure with the nameALL Credit of this post going to https://www.topbharatnews.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...