Koffee With Karan 7 में कृति सेनन का आदित्य रॉय कपूर पर बड़ा खुलासा, कह दी मन की ये बात


अभी करण जौहर के चैट शो Koffee With Karan 7 का नौंवा एपिसोड स्ट्रीम हो रहा है। इस शो में इस बार एक साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हीरोपंती की जोड़ी Kriti Sanon और टाइगर श्रॉफ की बॉन्डिंग नजर आ रही है। इन दोनों ने साल 2014 में साबिर खान के निर्देशन में बनी फिल्म से एकसाथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। करण अपने अंदाज में टाइगर और कृति दोनों पर सवालों से कई दिलचस्प खुलासे करवा रहे हैं। इसी दौरान कृति से करण ने आदित्य रॉय कपूर का जिक्र किया तो एक्ट्रेस ने भी बेबाकी से राय जाहिर कर दी।यह भी पढ़े : Monthly Horoscope 2022 : इस महीने इन राशि वालों को होगा धन लाभ, इन जातकों के जीवन में आएंगी मुश्किलेंइस शो के दौरान करण जौहर कहते हैं कि अपनी पार्टी में आदित्य रॉय कपूर और कृति को एक कॉर्नर में कोजी होते देखा था। करण कहते हैं कि कृति आप सिंगल हैं,क्या कोई आपकी लाइफ में हैं। मेरी पार्टी में कृति और आदित्य एक साथ अच्छे लग रहे थे। हमने कॉर्नर में कंडूलिंग करते भी देखा था।करण जौहर के इस पर कृति ने बेबाकी से जवाब दिया कि हम एक साथ अच्छे दिखते हैं लेकिन आप मुझे जानते हैं, मैं कोने में कनूडल करने नहीं जा सकती, लेकिन हां हम बात कर रहे थे और वह बहुत ही मजेदार इंसान हैं। इस पर करण ने फिर पूछा कि सब आप दोनों को पसंद करते हैं, आप दोनों साथ फैंटेस्टिक लगते हो, तो क्या प्रोग्राम है ? इस पर कृति ने जवाब दिया कि मुझे लगता है कि वह सच में एक अच्छे इंसान हैं। वह गुडलुकिंग हैं। और हम कई बार बात करते हैं, इसके अलावा और कुछ नहीं हैंयह भी पढ़े : सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी देखकर नतमस्तक हुए विराट कोहली, सिर झुकाकर दिया ऐसा रिएक्शनआदित्य रॉय कपूर को लेकर करण के इसी शो पर खुलासा हुआ था कि अनन्या पांडे और आदित्य एक साथ करण की पार्टी में नजर आए थे। अब खुलासा हुआ है कि करण की पार्टी में आदित्य और कृति भी साथ नजर आए थे। कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘गणपत’ में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के साथ ‘शहजादा’ और वरुण धवन के साथ ‘भेड़िया’ में नजर आएंगी।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online