मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव पर धर्मांतरण में शामिल होने का आरोप , VHP ने अमित शाह को लिखा पत्र


विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के राजनीतिक सचिव पर धर्मांतरण में शामिल होने का आरोप लगाया है। इसे लेकर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा है, जिसमें कहा गया है कि तमांग के राजनीतिक सचिव जैकब खलिंग राय अपने पद का इस्तेमाल सिक्किम में ईसाई धर्म फैलाने के लिए कर रहे हैं।यह भी पढ़े : Shanidev: धनतेरस से शनिदेव बदलेंगे अपनी चाल, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा प्रभावविहिप नेता आलोक कुमार एक सीनियर वकील भी हैं। उन्होंने कहा, सिक्किम के विधायक नरेंद्र कुमार सुब्बा ने मुझसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुझे सिक्किम में ईसाई धर्म और संस्थानों के प्रचार के लिए जैकब खलिंग राय की भागीदारी की जानकारी दी। यह पता चला है कि राय राज्य में ईसाई धर्म के प्रचार और धर्मांतरण के लिए अपने पद का इस्तेमाल कर रहे हैं।यह भी पढ़े : Horoscope 30 September : कोई भी ग्रह बहुत अच्‍छी स्थिति में नहीं, इन राशियों के लोगों के लिए आज का समय बहुत खराबआलोक कुमार ने कहा कि वह इस मामले पर गृह मंत्री शाह का ध्यान दिलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मेरा मानना ​​है कि मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव का कार्यभार और ईसाई धर्म को बढ़ावा देने में लगे पादरी की जिम्मेदारी अलग-अलग होती है। इसे मिलाने से बचने की जरूरत है।यह भी पढ़े : दशहरे के दिन शमी के पेड़ लगाना क्यों होता है शुभ, जानिए शमी की पत्तियों का चमत्कारी महत्वदूसरी तरफ, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने इस साल 1 अक्टूबर से आशा कर्मियों का मासिक वेतन 60 प्रतिशत से अधिक बढ़ाकर 10 हजार रुपये महीना करने की घोषणा की है। फिलहाल आशा कर्मियों का मासिक वेतन 6 हजार रुपये है। हिमालयी राज्य में लगभग 700 आशा कर्मी हैं। तमांग ने बीते बुधवार को मनन केंद्र में एक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यह घोषणा की।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online