हृदयाघात से गिरकर रामलीला में शिव का किरदार निभा रहे कलाकार की मौत : वाराणसी
बेलासिन में आदर्श रामलीला समिति करीब 52 साल लीला करती आ रही है। रामलीला कमेटी के 12 साल से सदस्य राम प्रसाद उर्फ छब्बन पाडेय (55) भगवान शिव का स्वरूप धारण करते थे। बाद में ऋषि मुनियों का स्वरूप धारण करते थे। छब्बन पांडेय सोमवार की रात में रामलीला के पहले दिन शिव रूप में तैयार होकर मंच पर पहुंचे। शुरूआत में आरती हो रही थी तभी अचानक पीछे की तरफ गिरे और पसीना आने लगा। अन्य कलाकारों व कमेटी के लोग उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिस समय घटना हुई उस समय रामलीला में भगवान शिव की आरती हो रही थी। घटना के बाद रामलीला रोक दी गई और इस वर्ष मंचन न कराने की घोषणा की गई।
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...