पाकिस्तान में आतंकियों के हौसले तो देखिए, सरेआम बंदूक के दम पर मंत्री का कर लिया अपहरण
पाकिस्तान में गिलगित-बाल्टिस्तान(जीबी) के जेल मंत्री अबैद उल्लाह बेग को हथियारबंद लोगों ने बाबूसर रोड से अगवा कर लिया था और वह अब घर पहुंच गए हैं। पुलिस सूत्रों ने टीवी चैनल को बताया कि मंत्री दो विदेशी लोगों के साथ इस्लामाबाद से स्कार्दू वापस आ रहे थे। ये भी पढ़ेंः जुलूस मुहम्मदी के दौरान दर्दनाक हादसा, एक झटके में इतने लोगों की मौत, CM योगी आदित्यनाथ ने कही ऐसी बातइसी दौरान आतंकवादियों ने अपने साथियों को जेल से रिहा करने की मांग को लेकर उनका अपहरण कर लिया। इससे पहले जीबी सरकार के पूर्व प्रवक्ता फैजुल्ला ने बताया कि उन्होंने मंत्री से बात की है और उनकी रिहाई के लिए बातचीत चल रही है। फैजुल्ला ने कहा था कि वह जिरगा में मौजूद है जहां अपहरणकर्ताओं से बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा, धार्मिक हस्तियां और बुजुर्ग भी यहां ठक जल में हैं।ये भी पढ़ेंः भाजपा वाले राज्यों में सड़क के कुत्ते की इज्जत लेकिन मुसलमान की नहीं, असदुद्दीन ओवैसीअबैद उल्लाह बेग पीटीआई के टिकट पर हुंजा 6 से चुने गए थे। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने दावा किया कि अपहरणकर्ताओं के साथ सफल बातचीत के बाद जीबी के वरिष्ठ मंत्री को रिहा कर दिया गया। गिलगित जेल के छह कैदियों के रिश्तेदारों को अलग-अलग आरोपों में जेल की सजा सुनाई गई थी। उनकी रिहाई के लिए दबाव डालने के लिए उन्होंने शाहरा-ए-बाबूसर को रोक दिया।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...