अंबेडकरनगर: अंग्रेजों से भारत को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का विशेष योगदान रहा है- जिलाधिकारी

अंग्रेजों से भारत को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का विशेष योगदान रहा है- जिलाधिकारी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया 

गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकरनगर 2 अक्टूबर 2022।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती समारोह के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन, ,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार कनौजिया, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ वैभव शर्मा द्वारा समस्त अधिकारी /कर्मचारी की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात महात्मा गांधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री के एक बड़े चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया गया तथा उनके प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर नमन किया गया। 
  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर गांधी जयंती समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट में किया गया। इस दौरान नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गांधी जयंती समारोह के शुभ अवसर पर भजन संगीत का कार्यक्रम किया गया इन छात्र-छात्राओं द्वारा संगीत के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपने शब्दों में संबोधन किया गया कि 2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। 2 अक्टूबर को हर वर्ष गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी का जन्म  2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। अंग्रेजों से आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का विशेष योगदान रहा है। इस साल महात्मा गांधी की 153 वीं जयंती मनाई जा रही है। महात्मा गांधी को बापू के नाम से भी जाना जाता है। 2 अक्टूबर को हर साल अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। सत्य और अहिंसा को लेकर बापू के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।गांधीजी ने भारतीय समाज में व्याप्त छुआछूत जैसी बुराइयों के प्रति लगातार आवाज उठाई। वो चाहते थे कि ऐसा समाज बने जिसमें सभी लोगों को बराबरी का दर्जा हासिल हो क्योंकि सभी को एक ही ईश्वर ने बनाया है। उनमें भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। नारी सशक्तीकरण के लिए भी वह हमेशा प्रयासरत रहे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा अपर जिलाधिकारी न्यायिक तथा अन्य अधिकारियो द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए। गांधी जयंती समारोह के दौरान मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार कनौजिया, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ वैभव शर्मा , वरिष्ठ कोषाधिकारी जगरोपनराम,अपर उप जिलाधिकारी मोहन लाल गुप्ता, उप जिलाधिकारी बाबू राम, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी तथा कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी /कर्मचारी गण मौके पर उपस्थित रहे।

 ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online