उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर: बारावफात जलूस के दौरान करंट लगने से पांच लोगों की हुई मौत, चार घायल
बारावफात जलूस के दौरान करंट लगने से पांच लोगों की हुई मौत, चार घायल
उत्तर प्रदेश। बड़ी और दुखद खबर उत्तर प्रदेश के बहराइच से आयी है, जहां बारावफात जलूस के दौरान भगड़वा मासूपुर गांव में बिजली की एचटी लाइन की चपेट में कई लोग आ गए. चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं, चार लोग झुलस गए.
उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. हालत गंभीर होने की वजह से तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने खेद प्रकट किया है.
पुलिस के मुताबिक हादसा रविवार सुबह चार बजे हुआ. जब बारावफात का जुलूस आ रहा था, उसी समय जुलूस में शामिल ठेले पर लगे लोहे का रॉड 11,000 की बिजली लाइन से टच हो गया. इसको लेकर चल रहे लोग करंट की चपेट में आ गए.
इससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है. डीएम डॉ. दिनेश चंद्र और एसपी केशव चौधरी ने भी पीड़ितों का हाल जाना है. घायलों में मुराद, तबरेज, चांदबाबु और आफताब शामिल हैं.
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...