जमीन का सरकारी रेट कितना चल रहा है ये जाने यहाँ से ऑनलाइन अभी

Last Updated On October 2, 2022

यहाँ हम जानेंगे कि किसी भी खेत, जमीन, प्लाट या घर का सरकारी रेट कितना है ये कैसे पता करते है। किसी भी जमीन को खरीदने या बेचने के लिए उस जमीन का सरकारी रेट पता होना बहुत जरुरी है। क्योंकि रजिस्ट्री करवाने में कितना स्टाम्प ड्यूटी एवं रजिस्ट्री चार्ज लगेगा, ये उस जमीन की सरकारी कीमत से ही तय होता है। पहले ये पता करने के लिए हमें राजस्व विभाग में जाना होता था। लेकिन अब ये सुविधा ऑनलाइन हो चुका है। अब आप घर बैठे किसी भी जमीन का सरकारी रेट क्या है ये पता सकते है।
ज्वाइन करे टेलीग्राम ग्रुप

सभी राज्यों के राजस्व विभाग ने जमीन का सरकारी रेट चेक करने के लिए ऑफिसियल वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। इस वेब पोर्टल पर आप जमीन के प्रकार अनुसार उसकी वर्तमान कीमत देख सकते है। लेकिन अधिकांश लोगों को इस सुविधा की जानकारी नहीं होने के कारण इसका लाभ नहीं ले पाते है। इसलिए यहाँ हमने स्टेप बाई स्टेप और बहुत ही सरल तरीके से बताया है कि जमीन का सरकारी रेट क्या है ये कैसे जाने। तो चलिए शुरू करते है।



जमीन का सरकारी रेट क्या है कैसे पता करें ?

  • जमीन का सरकारी रेट पता करने की वेबसाइट को ओपन करें।
  • अपने जिला या जनपद एवं तहसील का नाम चुनें।
  • मूल्यांकन सूची देखें विकल्प को चुनें।
  • मूल्यांकन लिस्ट डाउनलोड करें।
  • जमीन का सरकारी रेट क्या है देखें।

ऊपर हमने प्रक्रिया बताया है कि कैसे हम जमीन का सरकारी कीमत पता कर सकते है। आपको बता दें कि अलग अलग राज्यों ने सरकारी रेट चेक करने के लिए अलग अलग वेबसाइट बनाया है। चलिए एक राज्य उत्तर प्रदेश का उदाहरण से आपको विस्तार से समझाते है। उसके बाद नीचे अन्य राज्यों का भी बताएँगे।

स्टेप वाइज जाने कैसे चेक करें

  • स्टेप-1 सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र खोलना है। इसके बाद मूल्यांकन सूची वेबसाइट में जाना है। इसके लिए हमने उस वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक यहाँ दे रहे है। इसके द्वारा आप सीधे वेबसाइट पर जा सकेंगे – मूल्यांकन सूची – IGRSUP
  • Step-2 वेबसाइट खुल जाने के बाद आपको सबसे पहले अपना जनपद का नाम सेलेक्ट करना है। उसके बाद उप निबंधक कार्यालय को सेलेक्ट करना है। फिर कैप्चा कोड को दिए गए खाली बॉक्स में भरकर मूल्यांकन सूची देखें बटन पर क्लिक करना है।




  • स्टेप-3 इसके बाद आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए जनपद एवं उप निबंधक कार्यालय का मूल्यांकन सूची की प्रति खुल जाएगी। इसे देखने के लिए प्रति देखें विकल्प को चुनें। जैसे स्क्रीनशॉट में बताया गया है।
  • Step-4 जैसे ही प्रति देखें विकल्प को चुनेंगे, मूल्यांकन सूची की प्रति डाउनलोड हो जायेगा। डाउनलोड कम्पलीट होने के बाद इसे ओपन करें। इसमें आपको मोहल्ले या राजस्व ग्राम के अनुसार जमीन का सरकारी रेट क्या है ये दिया गया है।
  • स्टेप-अगर आप चाहे तो पूर्व की मूल्यांकन सूची भी देख सकते है। उसमें आपको कब से कब तक मूल्यांकन किया है उसका विवरण मिल जायेगा। इसके लिए पूर्व की मूल्यांकन सूची देखें विकल्प को चुनें। फिर मनचाहे वर्ष का जमीन की सरकारी कीमत पता कर सकते है।

अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

जमीन की रजिस्ट्री का सरकारी रेट कितना है ?

जमीन की रजिस्ट्री का सरकारी रेट कितना है ये पता करने के लिए अपने राज्य की रजिस्ट्रार वेबसाइट में जाइये। इसके बाद अपना जिला, ब्लॉक एवं एरिया सेलेक्ट रजिस्ट्री के लिए जमीन का सरकारी रेट चेक कर सकते है।

1 एकड़ जमीन का रेट क्या है ?

1 एकड़ जमीन का रेट अलग – अलग राज्यों में अलग अलग क्षेत्र के अनुसार अलग – अलग होता है। इसे जानने के लिए अपने राज्य की रजिस्ट्री वेबसाइट में जाइये। फिर एरिया सेलेक्ट करके प्रति एकड़ जमीन का रेट देख सकते है।




जमीन का रेट कैसे निकालते हैं ?

सरकारी रेट सरकार द्वारा निर्धारित होती है। क्षेत्र, जमीन का प्रकार यानि कृषि, व्यवसाय योग्य, आवास आदि के अनुसार जमीन का रेट निकाला जाता है।

जमीन का सरकारी रेट क्या है, ये ऑनलाइन पता करने की जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत ही आसान तरीका यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति जमीन खरीदने या बेचने से पहले किसी भी जमीन का सरकारी कीमत जान सकेंगे। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या इससे समबन्धित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

The post जमीन का सरकारी रेट कितना चल रहा है ये जाने यहाँ से ऑनलाइन अभी appeared first on Sarkari Job,sarkari job,sarkari result,sarkari exam,sarkariresult,sarkariexam.



from Sarkari Job,sarkari job,sarkari result,sarkari exam,sarkariresult,sarkariexam https://ift.tt/yJFVdvR
via IFTTT

 ALL Credit of this post going to https://freejobalertor.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online