मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से दूरभाष पर वार्ता कर उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव की कुशलक्षेम पूछी
मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
लखनऊ: 02 अक्टूबर, 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से दूरभाष पर वार्ता कर उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुख्यमंत्री जी ने मेदान्ता अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों से वार्ता कर पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव को उत्कृष्ट इलाज मुहैया कराने के लिए कहा।
ज्ञातव्य है कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव की तबियत खराब होने के कारण उन्हें मेदान्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज वरिष्ठ चिकित्सकों की देख-रेख में हो रहा है।
--------
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...