कर्नाटक में लिंगायत संत ने किया सुसाइड, कमरे में लटका मिला शव
कर्नाटक में लिंगायत समुदाय के एक और संत मृत पाए गए हैं। लिंगायत संत बसवलिंगा स्वामी आश्रम में ही मृत पाए गए। ये घटना कर्नाटक के रामनगर की है। कुडूर थाने की पुलिस ने लिंगायत संत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने इसे लेकर अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ये भी पढ़ेंः सुनक बनें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री तो खुश हो गए ससुर नारायण मूर्ति, कह दी ऐसी बड़ी बात45 साल के बसवलिंगा स्वामी कर्नाटक के रामनगर जिले के श्रीकंचुगल बंदे मठ के लिंगायत संत थे। बसवलिंगा स्वामी श्रीकंचुगल बंदे मठ के प्रधान पुजारी भी थे। सोमवार को बसवलिंगा स्वामी ने अपना कमरा नहीं खोला। मठ के लोगों के साथ ही उनके अनुयायियों ने भी दरवाजा खटखटाने के साथ ही उन्हें फोन कॉल्स भी किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में कानून मंत्री आजम नजीर तरार को अचानक ही देना पड़ा अपना इस्तीफा, जानिए क्योंबताया जाता है कि बसवलिंगा स्वामी के अनुयायियों ने किसी अनहोनी की आशंका से दरवाजा तोड़ा तो वे चौंक गए। बसवराज स्वामी का शव कमरे में पड़ा हुआ था। अनुयायियों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बसवराज स्वामी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को कमरे से बसवराज स्वामी का दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। इसे लेकर पुलिस की ओर से अभी कुछ नहीं कहा गया है। सुसाइड नोट में क्या है, ये बातें भी सामने नहीं आई हैं। हालांकि, कहा ये भी जा रहा है कि मठ के प्रधान पुजारी को कुछ लोग मानहानि की धमकी देकर परेशान कर रहे थे। इस संबंध में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...