Small Business Ideas- ना घर, ना दुकान, 15000 की मशीन से ₹2000 रोज कमाएंगे

जब आपके पास इन्वेस्ट करने के लिए अच्छी पूंजी नहीं होती और आप स्मॉल स्केल बिजनेस उसे अपनी लाइफ सरवाइव करने का प्लान बना रहे होते हैं। तब कई सारे बिजनेस आइडिया आपके घर को ही दुकान बनाने का मशवरा देते हैं, लेकिन जिन लोगों के पास अपने घर में एक कमरा भी एक्स्ट्रा नहीं होता, वह क्या करें। आइए आज एक ऐसे ही बिजनेस आइडिया पर डिस्कस करते हैं। 

मशीनों के बाजार में pressure washing machine लगभग ₹15000 में आ जाती है। पहले ज्यादा नहीं थी लेकिन अब उस सर्विस की डिमांड काफी बढ़ती जा रही है जो pressure washing machine से की जा सकती है। लोगों के घरों में, ऊपर छत पर, पार्किंग एरिया में और हाई प्रोफाइल बंगलो में कुछ ऐसी जगह होती है जहां नियमित रूप से साफ सफाई नहीं हो पाती। वहां कचरा इतनी मजबूती से जमा हो जाता है कि उसे आसानी से साफ नहीं किया जा सकता। 

pressure washing machine ऐसे कचरे को पलक झपकते ही गायब कर देती है। फर्श पर टाइल्स हो या ब्लॉक या फिर कुछ और, थोड़ी ही देर में चमचमाने लगता है। छत साफ हो कर ऐसी दिखने लगती है जैसे बिल्कुल नहीं हो। जब से भारत में स्वच्छता अभियान शुरू हुआ है, इस प्रकार की साफ-सफाई की डिमांड काफी बढ़ गई है। 

कई सरकारी पार्क एवं महान व्यक्तियों की समाधि आदि ऐसे स्थान होते हैं जहां साल भर में एक बार बड़ा कार्यक्रम होता है परंतु साल भर वहां ठीक प्रकार से साफ सफाई भी नहीं होती। स्थानीय निकाय, नगर निगम, नगर पालिका जो भी है, उसके लिए संविदा पर काम कर सकते हैं। जहां पर कोई बड़ा इवेंट होने वाला हो, काम आसानी से मिल सकता है। 

ऊपर वाले फोटो में जो दंपति दिखाई दे रहे हैं वह लंबे समय से यूनाइटेड स्टेट (634 Mendelssohn Ave N Golden Valley) में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अब इन्होंने एक कंपनी बना ली है जिसमें कई कर्मचारी काम करते हैं।

यदि आप भारत के किसी छोटे शहर में है तो शुरुआत में आपको अपनी मशीन का प्रदर्शन करना होगा और उसके बाद लोग अपने आप आपको बुलाने लगेंगे। फिर तो आप जानते ही हैं, बिना मशीन वाले अकुशल श्रमिक कि भारत में दैनिक मजदूरी ₹500 है। अपन मशीन लेकर जाएंगे तो कम से कम ₹1000 तो चार्ज करेंगे और शहर कितना भी छोटा क्यों ना हो एक दिन में दो साइट क्लीन करने का काम तो मिल ही सकता है।

कुछ फोटो देखिए, बिजनेस कॉन्सेप्ट क्लियर हो जाएगा 







 ALL Credit of this post going to https://www.bhopalsamachar.com

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online