T20 World Cup 2022: एक और मैच में आखिरी गेंद तक चला रोमांच, बांग्लादेश से हारा जिम्बाब्वे
बांग्लादेश ने नजमुल हुसैन शान्तो (71) की बड़ी पारी के बाद तस्कीन अहमद (19/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे को टी20 विश्व कप 2022 के रोमांचक मुकाबले में रविवार को तीन रन से मात दी। बांग्लादेश ने सुपर-12 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 151 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे 147 रन ही बना सकी। ये भी पढ़ेंः T20 World Cup 2022: श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने डटे रहे ग्लेन फिलिप्स, इतनी गेंदों पर जड़ दिया शतकलक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की आधी टीम 69 रन पर पवेलियन लौट गई थी लेकिन शॉन विलियम्स और रायन बर्ल ने शेवरन्स की ओर से शानदार संघर्ष किया। दोनों के बीच छठे विकेट के लिये हुई अद्र्धशतकीय साझेदारी ने टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया था। हालांकि 19वें ओवर में विलियम्स के रनआउट होने से मैच बंगलादेश के पाले में पहुंच गया। आखिरी ओवर में जिम्बाब्वे को 16 रनों की दरकार थी। दूसरी गेंद पर ब्रैड इवान्स के आउट होने के बाद रिचर्ड नगारवा ने तीसरी और चौथी गेंद पर एक चौका और एक छक्का जड़ा, लेकिन पांचवी गेंद पर वह भी स्टंप आउट हो गये। जिम्बाब्वे को जब एक गेंद पर पांच रन चाहिये थे तब विकेटकीपर नूरुल हसन ने ब्लेसिंग मुजरबानी को स्टंप करने के प्रयास में गेंद को विकेट के आगे से ही पकड़ लिया, जिसके कारण इसे नो-बॉल करार दिया गया। थर्ड अंपायर के फैसला सुनाने के बाद हाथ मिलाकर मैदान से बाहर जा चुके खिलाड़ी वापस आये, हालांकि इस बार भी मुजरबानी गेंद को नहीं छू सके और बंगलादेश ने तीन रन से मैच जीत लिया। इससे पूर्व बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए धीमी शुरुआत की। ये भी पढ़ेंः बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो इस टीम के कप्तान ने कहाः मैं कोई मौसम विज्ञानी नहींटीम के दो विकेट 32 रन पर गिरने के बाद शान्तो ने कप्तान शाकिब अल हसन के साथ 54 रन की साझेदारी की। शाकिब ने 20 गेंदों पर एक चौका लगाकर 23 रन बनाये जबकि शंटो ने 55 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की बदौलत 71 रन की पारी खेली। शान्तो ने अपना अद्र्धशतक पूरा करने के बाद 16वें ओवर में हाथ खोलकर ब्रैड इवान्स को एक छक्का और दो चौके जड़े, हालांकि अगले ओवर में वह आउट हो गये। इसके बाद अफीफ ने 19 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के के साथ 29 रन बनाकर बांग्लादेश को 150/7 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी ने 13 रन देकर दो विकेट लिये, हालांकि उन्होंने दो ही ओवर फेंके। इसके अलावा रिचर्ड नगारवा ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिये, जबकि सिकंदर रजा और शॉन विलियम्स को एक-एक विकेट हासिल हुआ।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...