उत्तर प्रदेश के मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2022-23 के अक्टूबर माह में कुल रू0 13911.84 करोड़ का राजस्व प्राप्त

 




उत्तर प्रदेश के मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2022-23 के अक्टूबर माह में कुल रू0 13911.84 करोड़ का राजस्व प्राप्त

प्रदेश सरकार के मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदों में अक्टूबर, 2021 के सापेक्ष अक्टूबर, 2022 में रु0 2241.72 करोड़ की वृद्धि

       लखनऊ: 04 नवम्बर, 2022
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2022-23 के अक्टूबर माह में कुल रू0 13911.84 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि वर्ष 2021-22 के अक्टूबर माह में रू0 11670.12 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार अक्टूबर 2021 के सापेक्ष अक्टूबर 2022 में प्रदेश के मुख्य कर करेत्तर  राजस्व वाले मदो में रू0 2241.72 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।
वित्त मंत्री ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कार्य कर राजस्व वाले मद जीएसटी एवं वैट में माह अक्टूबर 2022 में राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 10695.80 करोड़ के सापेक्ष रू0  8089.57 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो निर्धारित लक्ष्य का 75.6 प्रतिशत है। इस प्रकार जीएसटी एवं वैट के अंतर्गत अक्टूबर 2021 की तुलना में अक्टूबर 2022 में रू01730.81 करोड़ अधिक प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि जी0एस0टी0 के अन्तर्गत माह अक्टूबर, 2022 में कुल रू0 6044.88 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई है जबकि गत वर्ष अक्टूबर, 2021 के माह में प्राप्ति रू0 4208.56 करोड़ थी। वैट के अन्तर्गत माह अक्टूबर, 2022 में रू0 2044.69 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह अक्टूबर, 2021 में प्राप्ति रू0 2150.20 करोड़ थी।
श्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि आबकारी मद के अन्तर्गत माह अक्टूबर, 2022 में कुल रू0 3051.26 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत, वर्ष माह अक्टूबर, 2021 में प्राप्ति रू0 2638.10 करोड़ थी। उन्होंने बताया कि आबकारी मद के अंतर्गत माह अक्टूबर 2022 में निर्धारित लक्ष्य रू0 2949.15 करोड़ के सापेक्ष रू0 3051.26 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो 103.5 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह अक्टूबर, 2022 की राजस्व प्राप्ति रू0 1714.41 करोड़ है जबकि गत् वर्ष माह अक्टूबर, 2021 में प्राप्ति रू0 1868.52 करोड़ थी।

वित्त मंत्री ने बताया कि परिवहन के अन्तर्गत माह अक्टूबर, 2022 की राजस्व प्राप्ति रू0 884.14 करोड़ है जबकि गत् वर्ष माह अक्टूबर, 2021 में प्राप्ति रू0 580.32 करोड़ थी। उन्होंने बताया कि मुख्य कर राजस्व के अंतर्गत माह अक्टूबर 2022 में राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 17060.53 करोड़ के सापेक्ष रू0 13739.38 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो निर्धारित लक्ष्य का 80.5 प्रतिशत है। इस प्रकार मुख्य कर राजस्व के अंतर्गत प्राप्ति माह अक्टूबर 2021 की तुलना में माह अक्टूबर 2022 में रू0 2293.68 करोड़ अधिक है। उन्होंने बताया कि करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह अक्टूबर, 2022 में प्राप्ति रू0 172.46 करोड़ है जबकि गत् वर्ष माह अक्टूबर, 2021 में प्राप्ति रू0 224.42 करोड़ थी।
वित्त मंत्री ने बताया कि मुख्य कर राजस्व के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में माह अक्टूबर 2022 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 127796.71 करोड़ के सापेक्ष रू0 97807.89 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो निर्धारित लक्ष्य का 76.5 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जीएसटी के अंतर्गत रू0 53727.45 करोड़ राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य के सापेक्ष रू0 37535.64 करोड़ एवं वैट के अंतर्गत रू0 18637.54 करोड़ के सापेक्ष रू0 18140.44 करोड़ की प्राप्ति हुई है। आबकारी मद के अंतर्गत माह अक्टूबर 2022 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 27986.11 करोड़ के सापेक्ष रू0 21560.72 करोड़ प्राप्त हुए हैं। स्टांप तथा निबंधन के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य 17536.00 करोड़ के सापेक्ष रू0 14118.88 करोड़ एवं परिवहन के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य रू0 6178.44 करोड़ के सापेक्ष रू0 5048.31 करोड़ की प्राप्ति हुई है।

 ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online