दुकान पर गई थी दूध खरीदने, ऐसे चमकी किस्मत की बन गई 3 करोड़ रुपए की मालकिन
एक लड़की जिनके पास कभी मामूली जरूरतों के लिए पैसे नहीं थे, अचानक उनके पास 2.8 करोड़ रुपये आ गए। लड़की डिलीवरी ड्राइवर का काम करती थी और अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के भी पैसे उनके पास नहीं होते थे। बाद में शारीरिक दिक्कतों की वजह से उसे नौकरी छोड़नी पड़ी। हालांकि बाद में उसकी किस्मत ऐसी चमकी कि वो रातोंरात करोड़पति बन गई।लिव इन में खौफनाक कत्ल ,आफताब ने श्रद्धा के किए कई टुकड़े, हर रात जंगल में फेंकता था 2 अंगइस लड़की का नाम कारेन पार्किन है और वह इंग्लैंड के नॉटिंघम की रहने वाली हैं. पार्किन ने बताया कि कुछ महीने पहले वह पास के एक स्टोर से ब्रेड और मिल्क लेने गई थी। यहां उन्होंने देखा कि एक लड़की ने करीब 50 लाख रुपये की लॉटरी जीत ली है। उसे देखकर पार्किन के मन में भी लॉटरी खरीदने का विचार आया। इसके बाद उन्होंने कई बार लॉटरी में अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि, लड़की की किस्मत बदली और उसकी लॉटरी लग गई, वो भी 2 करोड़ 83 लाख रुपये की। कारेन पार्किन कहती हैं कि उन्होंने एक स्टोर से National Lottery के दो टिकट खरीदे थे। पहले टिकट को स्क्रैच करते ही वो चौंक पड़ीं। उनका लॉटरी नंबर लग गया था। दूसरे टिकट का नंबर थोड़ा ब्लर था इसलिए उन्होंने उसे ट्राई नहीं किया। कभी थीं डोनाल्ड ट्रंप की वाइफ मेलानिया की वकील, अब बन गई हैं इस देश की राष्ट्रपति, जानिए कैसेअपना लकी नंबर चेक करवाने के लिए उन्होंने कुछ दोस्तों को भी टिकट दिखाया और जब पक्का हो गया कि उनकी लॉटरी लग गई है तो पार्किन खुशी से झूम उठीं। अगले दिन लॉटरी ऑफिस से भी फाइनल कॉल आ गई कि वो विनर बन गई हैं। पार्किन कहती हैं कि मैं उस रात नहीं सो पाई थी। उन्हें तो अब तक यकीन नहीं हो रहा कि वे सचमुच में करोड़पति बन चुकी हैं, क्योंकि मुझे आमतौर पर जीवन में हर जगह से निराशा मिली है। फिलहाल पैसे मिलने के बाद पार्किन परिवार के साथ विदेश घूमने का प्लान कर रही हैं।उन्होंने बताया कि कभी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के बारे में भी सोचना पड़ता था, लेकिन आज उनके पास पर्याप्त पैसे हो गए हैं। ये सब किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने हाल में एक नई कार खरीदी है।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...