ड्राइवर के गियर बदलने के अंदाज पर फिदा हुई अमीर लड़की, बन गई उसकी दुल्हन


जब किसी से प्यार होता है तो इंसान न जात और धर्म की परवाह करता है और ना ही अमीरी-गरीबी की. प्यार में इंसान कुछ इस तरह खो जाता है कि वह सिर्फ उसे ही हासिल करना चाहता है, जिससे उसे प्यार है. इसी का एक उदाहरण पेश करता हुआ मामला पाकिस्तान से सामने आया है, जहां एक अमीर घर की महिला ने अपने ड्राइवर से ही शादी रचा ली. शादी से पहले महिला अपने ड्राइवर के सिर्फ एक अंदाज पर ही इतना फिदा हो गई कि पूरी जिंदगी साथ निभाने का मन बना लिया. यह भी पढ़ें- पुलिस को विदेशियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश जारी , बड़ी वजह आई सामनेइस महिला ने बताया कि उनके पति जो पहले ड्राइवर थे, उसे कार सिखाने के लिए ले जाते थे. गाड़ी सीखने के दौरान महिला को ड्राइवर के गियर बदलने का अंदाज काफी ज्यादा भा गया था. यानी ड्राइवर जिस तरह से गियर को बदलता था, मालकिन को यह देखना काफी अच्छा लगता था. इसी अंदाज पर ही वह फिदा हो गई और ड्राइवर को दिल दे दिया.जब इस महिला से पूछा गया कि वह अपने पति के लिए कौनसा गाना डेडिकेट करना चाहेंगी. महिला ने हिंदी गाने हम तुम एक कमरे में बंद हों और चाबी गुम जाए का नाम लिया. इसके साथ ही गाने की शुरुआती लाइनों को गुनगुनाया भी. वहीं जब रिपोर्टर ने पति से मजाकिया लहजे में गाने की लाइन बोलते हुए कहा कि चाबी गुम तो ड्राइवर से पति बने शख्स ने हंसते हुए कहा कि अब तो कार भी गुम.पाकिस्तान का यह नया शादीशुदा कपल एक साथ काफी ज्यादा खुश नजर आ रहा है. इंटरव्यू के दौरान भी लड़का और लड़की, दोनों ने ही मस्तीभरे अंदाज में सभी सवालों का जवाब दिया. खास बात है कि शादी के बाद अब घर के ड्राइवर की ही घर पर दामाद की तरह एंट्री होगी. महिला ने बताया कि गाड़ी सीखते समय ही उन्हें अपना प्यार मिल गया. गाड़ी सीखते समय ड्राइवर का अंदाज उन्हें काफी पसंद आ गया था. वह उसकी सभी आदतों को पसंद करती थी. खासतौर पर जिस तरह से वह कार का गियर बदलने के लिए हाथों को चलाता था, वह उसे काफी ज्यादा पसंद था.यह भी पढ़ें- जुलूस के दौरान तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से सात तीर्थयात्रियों की मौतमहिला ने यह भी बताया कि जब उसके पति ड्राइविंग सिखाने के दौरान गियर बदलते थे तो वह हमेशा उसका हाथ पकड़ लेना चाहती थी. बस यही समय था, जब वे अपना दिल हार गई थीं. दोनों की किस्मत में मिलना लिखा था और आखिरकार आज दोनों एक दूसरे के साथ जिंदगी गुजारने की कसमें खा चुके हैं.

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online