अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा भव्य रामलीला का मंचन आज से प्रारंभ
अंबेडकरनगर। तिवारीपुर में होने वाले ऐतिहासिक रामलीला मंचन का कार्यक्रम आज से प्रारंभ होने जा रहा है। रामलीला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा । समिति द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है । गौरवतलब है कि जिला मुख्यालय से अयोध्या मार्ग पर लगभग करीब 8 किलोमीटर दूरी पर मुख्य मार्ग से तिवारीपुर गांव सटा हुआ है । गांव में विगत कुछ वर्षों से रामलीला मंचन का कार्यक्रम होता चला आ रहा है। इस वर्ष भी रामलीला का शुभारंभ आज से किया जाएगा । अयोध्या में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के मौजूदगी में रामलीला का मंचन करने वाले कलाकारो द्वारा प्रस्तुति किया जाएगा । कार्यक्रम के अध्यक्ष विजय मिश्रा जी ने बताया कि कार्यक्रम की पूरी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है कार्यक्रम का मंचन 13 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेगा । उन्होंने लोगो से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...