बहराइच:- नगर पंचायत पयागपुर में बने शवदाह ग्रह के जीर्णोद्धार के लिए पूर्व विधायक ने नगर विकास मंत्री को भेजा पत्र
राम कुमार यादव
बहराइच:- नगर पंचायत पयागपुर में बने शवदाह ग्रह के जीर्णोद्धार के लिए पूर्व विधायक ने नगर विकास मंत्री को भेजा पत्र
पयागपुर। पयागपुर ग्राम सभा में बने शवदाह गृह स्थल जो काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है बरसात के दिनों में काफी जलभराव रहता है तथा रास्ता ना होने के कारण किसी की मृत्यु हो जाने पर अंत्येष्टि स्थल पर जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था जिसकी शिकायत ग्राम वासियों ने कई बार स्थानीय प्रशासन से की थी जिसका निस्तारण अब तक नहीं हो सका था जिसको देखते हुए पयागपुर के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव ने क्षेत्र के अंत्येष्टि स्थलके जीर्णोद्धार को लेकर नगर विकास मंत्री एस के शर्मा को पत्र भेजा गया था इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नगर विकास मंत्री श्री शर्मा ने आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रमुख सचिव नगर विकास को भेज दिया है। यह जानकारी पूर्व विधायक के मीडिया प्रभारी राजू तिवारी ने दी है उन्होंने बताया कि नगर पंचायत पयागपुर का अंतरराष्ट्रीय स्तर का जीर्णोद्धार कराए जाने की आवश्यकता है इसके लिए क्षेत्र वासियों द्वारा बराबर मांग की जाती है पूर्व विधायक ने इस को लेकर नगर विकास मंत्री को पत्र लिखा था पत्र प्राप्त होने के बाद प्रमुख सचिव नगर विकास ने बताया पूर्ण कराकर जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...