उतरौला का मुख्य चौराहा जाम से रहता है प्रभावित
उतरौला बलरामपुर । आदर्श नगरपालिका क्षेत्र में श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौराहे से लेकर पचपेड़वा मार्ग कस्बा चौकी गोंडा मोड़ पर पूरे दिन जाम लगा रहता है। जिससे लोगों को दिन भर परेशान होना पड़ता है।
जबकि सबसे ज्यादा वाहनों का दबाव श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर व पचपेड़वा मार्ग पर रहता है। इसीलिए घंटो घंटो लोग जाम में फंसे रहते हैं। नगर में कोई शादी समारोह का आयोजन होता है। तो बाजार की स्थिति और भी खराब हो जाती है। नगर में पटरी पर दुकानदारों व ई रिक्शा वाहनों का अतिक्रमण बना रहता है। जिससे आमजन को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर देर रात तक दुकान खुले रहने से रात में बाहर से आने वाले ग्राहक भी सड़क पर अपनी वाहन खड़ा कर देते हैं।
जिससे भारी वाहनों का जाम लग जाता है। लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आमजन लोगों के इस दर्द को सुनने वाला कोई नहीं है।
असगर अली
उतरौला
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...